आचार्य अरबिंद जी महाराज के सानिध्य में जन कल्याण को निकाली गई कलश शोभायात्रा

सदभावना का प्रतीक समाचार
लालगंज प्रतापगढ़।: पौराणिक शिव स्थली बाबा नर्वदेश्वर धाम सगरासुन्दरपुर में जनकल्याण के निमित्त श्रीराम कथा रविवार से शुरू हुई। इससे पूर्व कलश शोभायात्रा निकाली गई। बाबा नर्वदेश्वर नाथ धाम से निकली शोभा यात्रा देवी मां मंदिर, मुख्य बाजार होते हुए बुद्धेश्वरधाम मंदिर पहुंची। यहां पूजन के बाद वापस कथा स्थल पहुंची। आचार्य अरविंद जी महराज की अगुवाई में निकाली गई कलश यात्रा में डीजे पर बजते भक्तिगीतों पर श्रद्धालु झूमते दिखे। शोभायात्रा के बीच में श्रद्धालु जय श्रीराम के जयघोष भी करते दिखे। शोभायात्रा का अयोजन समाजसेवी संजय शुक्ल, संयोजन संजीव तिवारी ने किया। उपआयोजक राजेंद्र मिश्र ननके ने स्वागत व संरक्षक उमेश तिवारी ने आभार जताया। इस मौके पर उदयराज तिवारी, प्रदीप तिवारी, अनूप तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि श्यामजी जायसवाल, बृजेश शुक्ल उमा शंकर मिश्र, ज्ञान प्रकाश मिश्र मुन्ना मिश्र आदि मौजूद रहे।



