आंगनबाड़ी केन्द्रों को सक्षम एवं संशाधन सम्पन्न बनाने की एक सश्क्त पहल के अन्तर्गत बांटे गए संसाधन कीट….

आंगनबाड़ी केन्द्रों को सक्षम एवं संशाधन सम्पन्न बनाने की एक सश्क्त पहल के अन्तर्गत राज्यपाल उ0प्र0 श्रीमती आनंदी बेन पटेल द्वारा गौतम बुद्ध प्रेक्षागृह, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु में आंगनबाड़ी संशाधन किट वितरण किया गया। इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु प्रो0 कविता शाह, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन, मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर बलराम सिंह, मुख्य विकास अधिकारी सन्तकबीर नगर जयकेश त्रिपाठी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम शिवपति इन्टर कालेज की छात्राओ द्वारा समूहिक राष्ट्रगान का गायन किया गया। जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा राज्यपाल उ0प्र0 श्रीमती आनंदी बेन पटेल को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, कुलपति सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु प्रो0 कविता शाह को पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। आंगनबाड़ी केन्द्र सेखाजोत, आंगनबाड़ी केन्द्र महदेवा कुर्मी तथा आंगनबाड़ी केन्द्र रमवापुर के बच्चों द्वारा गीत, नृत्य एवं अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। ंइस अवसर पर राज्यपाल उ0प्र0 श्रीमती आनंदी बेन पटेल द्वारा जनपद सिद्धार्थनगर की 05 आंगनबाड़ी कार्यकत्री तथा जनपद सन्तकबीरनगर की 05 आंगनबाड़ी कार्यकत्री को प्री स्कूल किट एवं मेडिकल किट दिया गया। इसके अलावा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा 02 लाभार्थियों को पोषण पोटली, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड 02 लाभार्थी, स्वामित्व योजना के 02 लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र, किसान सम्मान निधि के 02 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र, पीएम सूर्य घर के 02 लाभार्थी, अन्त्योदय कार्ड धारक 02 लाभार्थी, श्रम विभाग द्वारा 02 लाभार्थियों को कन्या विवाह हेतु अनुदान, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी अभियान के 02 लाभार्थी तथा टी.बी. रोगी 02 मरीजो को निक्षय पोटली का वितरण किया गया।
इस अवसर पर राज्यपाल उ0प्र0 श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने सभी लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज बच्चों ने हम सभी लोगो को हंसा दिया। सभी बच्चों को बधाई देती हूॅ। जिन आंगनबाड़ी कार्यकत्री सुपरवाइजर एवं सीडीपीओ ने इनको तैयार किया है उन्हें भी बधाई देती हूॅ। बच्चों की प्रतिभा को पहचाने। आंगनबाड़ी केन्द्रों पर बच्चें के खाने, सोचने, बैठने एवं अन्य गतिविधिया सिखाया जाता है। केन्द्रो पर बच्चे नियमित आये। जो किट आंगनबाड़ी केन्द्रों पर दिया गया है उन्हे उपयोग करने के लिए बच्चों को ग्रुप में बांटकर अलग-अलग गतिविधि कराये। इस सामानो का उपयोग करें। जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रशिक्षण कराये। किस तरह से पढ़ाना है। बच्चो को योग/व्यायाम भी सिखाये। केन्द्रों पर भोजन अच्छा एवं गुणवत्तापूर्ण बनना चाहिए। बच्चों को बैठाकर खाने की आदत डाले। 9-15 वर्ष की बच्चियों को एच.पी.वी. वैक्सीन अवश्य लगवाये जिससे सर्वाइकल कैंसर से बचाया जा सके। इसमें 02 वैक्सीन 06 माह के अन्तराल पर लगना है। प्रधानमंत्र ने भारत को टी.बी. मुक्त बनाने के लिए अभियान चलाया गया है। उ0प्र0 4 लाख टी.बी. मरीज ठीक हुए है। पोषण पोटली का वितरण किया जाता है। राज्यपाल उ0प्र0 श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने कहा कि थर्ड जेन्डर के लिए केन्द्र सरकार द्वारा योजना बनायी गयी है। इन लोगो द्वारा अच्छा गायन एवं वादन किया जाता है। राज्यपाल उ0प्र0 श्रीमती आनंदी बेन पटेल ने सभी को आगामी नववर्ष की शुभकामनाएं दिया।
सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने राज्यपाल उ0प्र0 श्रीमती आनंदी बेन पटेल एवं अन्य सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आप 02 दिन से जनपद सिद्धार्थनगर में प्रवास पर है पूरे जनपदवासियो की ओर से धन्यवाद देता हूॅ। तथागत गौतम बुद्ध की धरती पर सिद्धार्थ विश्वविद्यालय स्थापित है। यह गौतम बुद्ध की क्रीड़ा स्थली रही है। 29 वर्ष यही पर व्यतीत किया। 06 वर्ष से कम आयु के बच्चें आंगनबाड़ी केन्द्रों पर जाते है। आज सहां पर बच्चों द्वारा जो कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया है वह सराहनीय है। आंगनबाड़ी की बहने प्रारम्भिक शिक्षा देती है। प्रदेश के सबसे बड़े पद पर रहने के साथ ही गरीब गांव के बच्चों की चिन्ता आपको है। प्रधानमंत्री द्वारा भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया गया है। भारत आज विश्व की चौथी अर्थव्यवस्था है। 2027 तक विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होगी। आज महिलायें देश की अर्थव्यवस्था में सहयोग कर रही है।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने राज्यपाल उ0प्र0 श्रीमती आनंदी बेन पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण का स्वागत करते हुए कहा कि जनपद में 3140 आंगनबाड़ी केन्द्र है। जिसमें 376000 बच्चे पंजीकृत है। सीआरएस मद से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर प्री स्कूल किट का वितरण कराया गया है। सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र योजना के अन्तर्गत आंगनबाड़ी केन्द्रों को सक्षम बनाये जाने हेतु 100 आर0ओ0, 100 ईसीसीई किट, 86 एलईडी टी.वी., 121 रेनवाटर हार्वेस्टिंग और 100 पोषण वाटिका का निर्माण कराया गया है। आज आयुष्मान भारत योजना, पीएमसूर्य घर योजना, श्रम विभाग द्वारा कन्या विवाह हेतु अनुदान एवं मुख्यमंत्री युवा ऋण वितरण योजना के लाभार्थियों को प्रमाण-नपत्र दिया जायेगा। जिलाधिकारी ने कहा कि आपके मार्गदर्शन में सभी अधिकारी कर्मचारी कार्य कर रहे। टी.बी. मरीजो को पोषण पेाटली का वितरण किया जा रहा है।
इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा द्वारा राज्यपाल उ0प्र0 श्रीमती आनंदी बेन पटेल को सामूहिक रूप से स्मृति चिन्ह भेट किया गया। इसके अलावा राज्यपाल उ0प्र0 श्रीमती आनंदी बेन पटेल द्वारा राजभवन से जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर एवं मुख्य विकास अधिकारी सन्तकबीर नगर को 100-100 किताब भेट किया गया। इसके अलावा राज्यपाल उ0प्र0 श्रीमती आनंदी बेन पटेल द्वारा स्वरचित पुस्तक ”चुनौतियां मुझे पसन्द है“ जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी सिद्धार्थनगर को भेट किया गया।
मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह द्वारा द्वारा राज्यपाल उ0प्र0 श्रीमती आनंदी बेन पटेल एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अन्त सामूहिक रूप से राष्ट्रगान का गायन किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रजत कुमार चौरसिया, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) ज्ञान प्रकाश, अपर पुलिस अधीक्षक प्रशान्त कुमार, पी0डी0 नागेन्द्र मोहन राम त्रिपाठी, डीडीओ सतीश सिंह, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अरूण कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेष कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव व अन्य सम्बन्धित अधिकारी, आगंनबाड़ी कार्यकत्री व अन्य सम्बन्धित उपस्थित थे।