कारोबार

तीसरे दिन भी गिरा शेयर बाजार

मुंबई। विदेशी बाजारों की गिरावट के बीच स्थानीय स्तर पर आईटसी, भारती एयरटेल, रिलायंस, सन फार्मा और मारुति जैसी दिग्गज कंपनियों में हुई बिकवाली के दबाव में आज शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन भी गिरकर बंद हुआ। बीएसई का तीस शेयराें वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 166.33 अंक गिरकर 58,117.09 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 43.35 अंक उतरकर 17,324.90 अंक पर रहा। इस दौरान मिडकैप 0.37 प्रतिशत फिसलकर 25,476.86 अंक जबकि स्मॉलकैप 0.05 प्रतिशत बढ़कर 29,346.12 अंक पर रहा। बीएसई में कुल 3425 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1801 में लिवाली जबकि 1510 में बिकवाली हुई वहीं 114 में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इस दौरान नौ समूह के शेयरों में बिकवाली जबकि शेष दस में लिवाली हुई। दूरसंचार समूह के शेयर सबसे अधिक 1.37 प्रतिशत की गिरावट पर रहे। इसके अलावा सीडीजीएस 0.16, ऊर्जा 0.71, एफएमसीजी 0.60, वित्त 0.52, ऑटो 0.87, बैंकिंग 0.09, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.40 और रियल्टी समूह 0.06 प्रतिशत टूटे।
विदेशी बाजारों में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान जर्मनी का डैक्स 0.11 प्रतिशत, जापान का निक्केई 0.73 प्रतिशत, हांगकांग का हैंगसैंग 1.33 प्रतिशत और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.53 प्रतिशत उतर गया जबकि ब्रिटेन का एफटीएसई 0.26 प्रतिशत चढ़ गया।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button