आज़मगढ़

नारी शक्ति वंदन अधिनियम आधारितसीतापुर विधानसभा सम्मेलन आयोजित

बिसवां और महोली विधानसभा में बाबा साहब की जयंती के उपलक्ष में गोष्ठी आयोजित

सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित अभियानों पर जोर-जोर से कार्य कर रही है इसी क्रम में सीतापुर विधानसभा के खैराबाद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबंध में विधानसभा सम्मेलन आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु एवं अध्यक्ष के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला उपस्थित रहे। अपने उद्बोधन में बोलते हुए मुख्य अतिथि सदर विधायक /मंत्री राकेश राठौर गुरु ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार नारी शक्ति को मजबूत करने के लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लेकर आई है जिसमें महिलाओं को 33त्न आरक्षण मिलेगा निश्चित तौर से इस अधिनियम से महिला शक्ति मजबूत होगी और नारी सशक्तिकरण को बल मिलेगा। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा सागर में केंद्र सरकार की इस योजना का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए विकसित भारत बनाने में महिला जगत को मिले अवसर को सराहा। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी और हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह सोच है कि भारत में नारी शक्ति को उसके संपूर्ण अधिकार प्राप्त हो वह केवल मतदाता नहीं बल्कि भारत की भाग्य विधाता बने भारत के संसदीय कानून बनाने में उसका महत्वपूर्ण योगदान हो जहां अन्य सरकारों ने इस मुद्दे पर केवल राजनीति की है भाजपा ने इस धरातल पर उतार कर मातृशक्ति को शक्तिशाली बनाया है। कार्यक्रम को जिला महामंत्री पटेल रेखा वर्मा महिला मोर्चा की अध्यक्ष कंचन प्रभा पांडे, इंदू सिंह कुसुम सिंह आदि ने भी संबोधित किया
वही महोली विधानसभा में अंबेडकर जयंती के उपरांत बाबा साहब के विचारों पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री हरगांव विधायक सुरेश राही उपस्थित रहे उन्होंने अपने उद्बोधन में बाबा साहेब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके संघर्षों और सफल जीवन के मूल्यों के विषय में भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब के आदर्शो पर आज हमारी सरकार चल रही है और उनके सपनों को पूरा कर रहीहै। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष सचिन मिश्रा तरुण शुक्ला विपुल प्रताप सिंह आदि ने अपने विचार भी रखें।
वही बिसवा विधानसभा में भारत रत्न बाबासाहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में एक गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में विधायक निर्मल वर्मा जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला महामंत्री सुधाकर शुक्ला द्वारा की गई एवं कार्यक्रम का संयोजन जिला उपाध्यक्ष जया सिंह द्वारा किया गया।। अपने उद्बोधन में विधायक निर्मल वर्मा ने बताया की बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संपूर्ण भारत वर्ष के लिए सम्मानित है और पूज्य है उनके गौरवपूर्ण योगदान से आज हमारा संविधान दुनिया का सबसे सुंदर एवं न्यायपूर्ण व समतायुक्त संविधान बना है आज उनके तमाम सपनों पर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकारें कार्य कर रही हैं और सब को शिक्षा एवं सामानता प्रदान करने का कार्य कर रही। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा बाबा साहब के सम्मान में बनाए गए पंच तीर्थ का विस्तार से वर्णन किया उन्होंने आए हुए सभी लोगों से बाबा साहब को अपने आदर्शों में बसाने का आवाहन भी किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समर्थक भारी संख्या में उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button