आज़मगढ़

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से आजमगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम

1 लाख करोड़ से अधिक संभावित योगदान के साथ यूपी का जेवर बनेगा आर्थिक प्रगति का इंजन

सदभावना/संवाददाता।
आजमगढ़।उत्तर प्रदेश के विकास पथ पर एक ऐतिहासिक उपलब्धि जुड़ी, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का लोकार्पण किया गया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में तैयार हुआ यह अत्याधुनिक ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट राज्य को वैश्विक कनेक्टिविटी प्रदान करते हुए नए उत्तर प्रदेश की उड़ान का प्रतीक बनेगा और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को गति देगा।
एयरपोर्ट की प्रमुख विशेषताएं-
प्रारंभिक क्षमता: लगभग 1.2 करोड़ यात्री प्रति वर्ष।भविष्य में विस्तार: 7 करोड़ यात्री क्षमता तक। कार्गो क्षमता: प्रारंभिक 2.5 लाख टन, आगे 15 लाख टन तक। मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी: एक्सप्रेसवे, बस, मेट्रो
डिजियात्रा आधारित डिजिटल सुविधाएं। एमआरओ लॉजिस्टिक्स हब और वेयरहाउसिंग सुविधाएं। नेट जीरो इमीशन और ग्रीन एनर्जी आधारित डिजाइन। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट उत्तर प्रदेश में समावेशी, संतुलित और तीव्र विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह परियोजना प्रदेश के हर जनपद को वैश्विक मंच से जोड़ते हुए लोकल से ग्लोबल की अवधारणा को साकार करेगी। युवाओं, विद्यार्थियों, स्टार्टअप करने वाले नए उद्यमियों आदि को भी इससे लाभ होगा।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button