घृणित बयान के लिए सांसद को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए:संगीता
जनता बड़े ध्यान से देख रही है

आजमगढ़।भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा द्वारा सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अभद्र टिप्पणी के विरोध में कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरना प्रदर्शन किया। महिलाओं ने कहा कि सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने बेहद शर्मनाक भाषा का प्रयोग किया है। इस कृत्य के लिए उनको सर्वाधिक रुप से माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक वन्दना सिंह ने कहा कि यह केवल मोदी जी का नहीं, बल्कि देश के 140 करोड़ भारतीयों और हमारे लोकतंत्र का अपमान है। जब विपक्ष के पास नीतियों और विकास पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचता, तो वे इसी तरह गाली-गलौज पर उतर आते हैं। सांसद के इस अभद्र व्यवहार को जनता बड़े ध्यान से देख रही है। इस घृणित बयान के लिए सांसद को सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।
इस अवसर पर संगीता आजाद विभा बर्नवाल, बबिता जसरासरिया, ऊषा आर्या, मिथिलेश पाण्डेय, वन्दना गुप्ता, रानी चौरसिया, धर्म शीला, प्रगति सिंह, रेनू मौर्या, अनीता सिंह, जूही मद्धेशिया, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।



