
सदभावना/संवाददाता।
आजमगढ।स्वच्छता नियंत्रण अभियान के तहत जनपद के सभी विकास खंडों में ग्राम पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के तहत जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान जगह-जगह चलाया जा रहा है इस समय जो तरह-तरह का रोग का प्रकोप चल रहा है उससे निस्तारण पाने के लिए साफ सफाई करते हुए सफाई के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए जिससे कि रोगों पर नियंत्रण पाया जाए आज दिनांक 28 मार्च 2026 को दिन शनिवार को ग्राम पंचायत एकरामपुर में मलिंग बस्ती में नाली की सफाई करते हुए घास की कटाई करते हुए झाड़ू लगाते हुए स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए ग्राम प्रधान के देखरेख में गुलाब चौरसिया ने बताया कि हम सब ने ठाना है स्वच्छ जनपद बनाना है अगर जीवन में असफलता प्राप्त करनी है तो मेहनत पर विश्वास करें किस्मत की आजमाइश तो जूए में होती है हम अपने जीवन को संघर्ष सील बनाएं अपने कामों पर विशेष ध्यान दें आज के साफ सफाई में गुलाब चौरसिया अभय चौहान आदि लोग मौजूद रहें।



