उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

चाचा-भतीजे के बीच बन गई बात, पांच साल बाद एक बार फिर साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे अखिलेश और शिवपाल

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने गुरुवार को चाचा शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) से मिलने के लिए लखनऊ स्थित उनके घर पहुंचे थे. मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने साफ कर दिया है कि प्रसपा और सपा विधानसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगी. हालांकि शिवपाल को सपा कितने टिकट देगी यह तय नहीं हो पाया है. कयास लगाए जा रहे हैं कि शिवपाल समर्थकों को 15 टिकट दिए जाएंगे.

गौरतलब है कि अखिलेश यादव सत्ता में वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं. यही वजह है कि बीते दिनों से अखिलेश के सुरों में चाचा शिवपाल को लेकर नरमी दिखाई दे रही थी. उन्होंने कई बार सार्वजनिक मंच से कहा भी है कि चाचा का पूरा सम्मान होगा, राजनीतिक लड़ाई में वह हमारे साथ रहेंगे. इतना ही नहीं अखिलेश ने शिवपाल के करीबी नेताओं को भी एडजस्ट करने का आश्वासन दिया था.

चाचा-भतीजे मिलकर लड़ेंगे चुनाव

शिवपाल यादव ने ट्वीट कर दी गठबंधन की जानकारी

चाचा-भतीजे के बीच 2016 में सामने आया था विवाद

मुलायम परिवार के इन दो महत्वपूर्ण सदस्यों का आपसी विवाद किसी से छुपा नहीं है. अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच विवाद 2016 में सामने आया था. लंबे समय तक तनातनी के बाद अखिलेश यादव ने इस जंग में बढ़त हासिल की थी. इसके बाद यह खाई बढ़ती ही रही. बाद में अपनी ओर से अखिलेश यादव और शिवपाल दोनों ने ही सफाई दी कि परिवार के भीतर कोई लड़ाई नहीं है पर फिर भी यह खाई साफ-साफ दिखती रही थी, लेकिन इस चुनाव की बेला में अब एक बार फिर चाचा-भतीजे साथ आ गए हैं.

किसानों को नहीं मिल रहा न्याय

अखिलेश यादव इन दिनों प्रदेश के अलग-अलग जिलों में विजय रथ यात्रा निकाल रहे हैं. बुधवार को जौनपुर में उन्होंने कहा कि बीजेपी की सरकार ने साढ़े चार साल के कार्यकाल में जनता को धोखा दिया है. सरकार के दावे और विज्ञापन झूठे हैं. सूचना मिल रही है कि तीन महीने में डीजल और पेट्रोल कंपनियों को 600 गुना फायदा हुआ है. अखिलेश यादव ने कहा कि उम्मीद है कि आने वाले समय में परिवर्तन होगा और खुशहाली आएगी. लखीमपुर खीरी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि नहीं लगता है कि पूरी दुनिया में कहीं किसानों को कुचल दिया गया हो. कहा कि किसानों को न्याय नहीं मिल रहा है.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button