उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

अखिलेश यादव का पलटवार, ‘यूपी के लिए अनुपयोगी है योगी सरकार’

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री मोदी के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने योगी को यूपी के लिए उपयोगी बताया है। शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस वे के शिलान्यास के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उपयोगी बताए जाने पर अखिलेश यादव ने पलटवार किया है।

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा कि हाथरस की बेटी, लखीमपुर का किसान, गोरखपुर का व्यापारी, असुरक्षित महिला, बेरोजगार युवा, पीड़ित दलित-पिछड़े सब कह रहे हैं। यूपी के लिए वर्तमान सरकार उपयोगी नहीं, अनुपयोगी है। यूपीवाले कह रहे हैं अगर कोई ‘उप-योगी’ है तो ‘मुख्य-योगी’ कौन हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि ‘यूपी प्लस योगी’ उपयोगी। यूपी के लिए योगी उपयोगी हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की उप्र में अनुपयोगी होने की क्रोनोलॉजी। उप्र हुआ नम्बर वन जैसा। किसानों की आत्महत्या और हत्या में । खाद की बोरी की चोरी में। चंदा चोरी में। पेपर लीक कराके बेरोजगारी बढ़ाने में, कस्टोडियल डेथ में माफिया संरक्षण में समाज को बांटने में।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button