उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ में बोले CM योगी- दवाओं के लिए निर्भर रहने वाला भारत अब दूसरे देशों को दे रहा है वैक्सीन-PPE किट

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ शृंखला के अंतर्गत सीएम योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे. इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं. तब एक नए भारत की तस्वीर हम सबके सामने है. यही भारत जो दूसरे देशों पर दवाओं के लिए निर्भर रहता था, लेकिन कोरोना जैसी महामारी में भारत ने दूसरे देशों को वैक्सीन और पीपीई किट देने का काम किया.

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नया भारत है जो अपनी आस्था के सम्मान के साथ ही देश की सीमाओं की सुरक्षा भी करता है. हम आत्मनिर्भर भी हुए हैं और आत्मसम्मान के लिए एयरस्ट्राइक भी करते हैं. हम आत्मनिर्भर भी हुए हैं और आत्मसम्मान के लिए एयरट्राइक भी करते हैं. हम एक और जहां अपनी सीमाओं की सुरक्षा करते हैं. अगर दुश्मन भारत की सीमा में घुसने का दुस्साहस करता है तो एयरस्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक करने पर का ज्जबा भी भारत की सेना रखती है.

‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना हो रही है सच

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की परिकल्पना को हम साकार होते देख रहे हैं. हर गरीब को घर, राशन, बिजली और शौचालय दिया जा रहा है. सीएम योगी ने कहा कि यह अमृत काल हमारे लिए प्रेरणा है… स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व स्वतंत्र भारत में देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले हमारे वीर शहीदों के त्याग और बलिदान की. यह संकल्प है आगे बढ़ने का, यह अवसर है आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार करने का.

स्वतंत्रता संग्राम का केंद्र बिंदु रहा उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि देश में अलग-अलग समय में आजादी का आंदोलन चलता रहा, लेकिन सामूहिक प्रयास वर्ष 1857 के प्रथम स्वातन्त्र्य समर में देखने को मिला था. इस प्रथम स्वातन्त्र्य समर का केंद्र बिंदु उत्तर प्रदेश था. यह आयोजन लखनऊ को देश की आजादी के अमृत महोत्सव से जोड़ रहा है.

देश की आजादी के लंबे संघर्ष की कीमत को हमारी वर्तमान व भावी पीढ़ी समझ सके, इसे ध्यान में रखते हुए PM जी ने आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम देश में शुरू किया. सीएम योगी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के आज के इस कार्यक्रम में मंचासीन अमर शहीदों के परिजन, सभी जनप्रतिनिधिगणों, अतिथिगणों व विभिन्न संस्थाओं से उपस्थित छात्र-छात्राओं को हृदय से बधाई देता हूं.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button