देशबड़ी खबर

देशभर में चीन की मोबाइल कंपनियों पर छापेमारी जारी, गुरुग्राम-दिल्ली-मुंबई और बेंगलुरू के दफ्तरों की हो रही है तलाशी

देशभर में मौजूद चीनी मोबाइल कंपनियों के दफ्तरों में बुधवार सुबह से छापेमारी चल रही है. सुबह 9 बजे से दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम, मुंबई, हैदराबाद, बंगलौर सहित कई शहरों में तलाशी हो रही है. इससे पहले मंगलवार को खबर आई थी कि नेपाल ने भी कई चीन की कंपनियों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है.

मोबाइल कंपनी ओप्पो ग्रुप और Xiaomi के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग की बड़ी कार्रवाई हुई है. इनकम टैक्स विभाग के द्वारा ओप्पो ग्रुप से जुड़े कई वरिष्ठ अधिकारियों, निदेशकों , CFO सहित अन्य अधिकारियों के खिलाफ  छापेमारी रही है.

एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में स्मार्टफोन बाजार करीब 2.5 लाख करोड़ रुपये का है. इसमें 70 फीसदी हिस्सेदारी चीनी की कंपनियों के प्रोडक्ट का है.

वहीं, भारत में टेलीविजन का मार्केट करीब 30,000 करोड़ रुपये का है. इसमें चीन की कंपनियों की स्मार्ट टीवी की हिस्सेदारी करीब 45 फीसदी है. नॉन स्मार्ट टीवी की हिस्सेदारी करीब 10 फीसदी है.

चीन की मोबाइल कंपनियों पर छापेमारी

सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली -एनसीआर के गुरुग्राम, रेवाड़ी में ये छापेमारी हो रही है. दिल्ली यूनिट और बेंगलुरू यूनिट द्वारा  छापेमारी की जा रही है.

 

भारत में कितनी चीन कंपनियां करती है कारोबार?

केंद्र सरकार ने संसद में बताया था कि देश में फिलहाल 80 चीनी कंपनियां सक्रिय रूप से कारोबार कर रही हैं.  भारत में 92 चीनी कंपनियां रजिस्टर्ड हैं, जिनमें से 80 कंपनियां हैं जो ‘सक्रिय’ रूप से कारोबार करती हैं.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button