पसमांदा आंदोलन के प्रेरक शब्बीर अंसारी के निधन पर शोक सभा आयोजित
संघर्षशील जीवन को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की

सदभावना/छविनाथ।
आजमगढ़।/लखनऊ। लखनऊ स्थित ऑल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज़ के राष्ट्रीय कार्यालय में ऑल इंडिया मुस्लिम ओबीसी ऑर्गेनाइजेशन के संस्थापक एवं पसमांदा आंदोलन के प्रमुख प्रेरक श्री शब्बीर अंसारी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया। इस अवसर पर संगठन के पदाधिकारियों ने उनके सादगीपूर्ण एवं संघर्षशील जीवन को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।
संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहीन ने अपने संबोधन में कहा कि शब्बीर अंसारी ने मुस्लिम समाज में व्याप्त जातिगत असमानताओं के खिलाफ मजबूती से आवाज उठाई। उन्होंने पिछड़ा-पिछड़ा एक समानज् के सिद्धांत को आगे बढ़ाते हुए दलित एवं अति पिछड़े मुसलमानों को सामाजिक न्याय, शिक्षा और आरक्षण दिलाने के लिए निरंतर संघर्ष किया।
वहीं संगठन के प्रदेश प्रभारी श्री अफजल अंसारी ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे महान व्यक्तित्व का हमारे बीच से जाना पसमांदा समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने अल्लाह से दुआ की कि मरहूम को जन्नत में आला मकाम अता फरमाए और उनके गुनाहों को माफ करे।
शोक सभा में सभी उपस्थित लोगों ने उनके मग़फिऱत के लिए दुआ की और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया।



