मनोरंजन

Miss Universe 2021 का खिताब जीतने पर हरनाज संधू बोलीं- सुष्मिता लारा ने मुझे प्रेरित किया, अब मैं उन्हीं में से एक हूं…

आज हर किसी की जुबान पर केवल एक ही नाम है और वो है- हरनाज कौर संधू (Harnaaz Kaur Sandhu). मिस यूनिवर्स 2021 (Miss Universe 2021) का ताज अपने नाम करके हरनाज संधू ने भारत के लिए इतिहास रच डाला है. 21 साल बाद यानी 2000 में लारा दत्‍ता के बाद भारत के लिए किसी ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता है. इस कामयाबी से हरनाज काफी खुश हैं. मिस यूनिवर्स 2021 का खिताब जीतने के बाद हरनाज का पहला बयान सामने आया है. हरनाज का कहना है कि जिन्होंने उन्‍हें इस खिताब को पाने के लिए प्रेरित किया है, उनकी तरह वह भी अब दूसरों को प्रेरित करेंगी.

एएनआई से बातचीत के दौरान अपनी खुशी का इजहार करते हुए और सुष्मिता सेन व लारा दत्ता का धन्यवाद करते हुए हरनाज संधू ने कहा- बहुत ही अच्‍छा महसूस हो रहा है, क्योंकि सुष्मिता सेन और लारा दत्ता जैसी महिलाएं जिन्होंने मुझे मेरी पूरी यात्रा में प्रेरित किया, वे मेरा समर्थन कर रही हैं. मैं अब उनमें से एक हूं और मैं लोगों को प्रेरित करूंगी. यह मेरे लिए अविश्वसनीय क्षण है.

देश के लिए सबसे पहला मिस यूनिवर्स का ताज सुष्मिता सेन के सिर सजा था. सुष्मिता सेन ने 1994 में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए यह ताज अपने नाम किया था. सुष्मिता के बाद 2000 में लारा दत्ता ने कई सुंदरियों को पछाड़ते हुए यह खिताब अपने नाम किया था. ये शायद संजोग की बात है कि जिस साल भारत में आखिर मिस यूनिवर्स का खिताब आया था, उसी साल हरनाज संधू का जन्म हुआ था. बचपन से ही संधू मिस यूनिवर्स बनने का सपना देखती आई थीं और आज उनका ये सपना पूरा हो गया.

पीएम मोदी ने भी दी हरनाज संधू को बधाई

हरनाज संधू के मिस यूनिवर्स 2021 बनने से केवल उनके परिवार के लोग ही नहीं, देश की तमाम जनता खुश है, फिर वो आम इंसान हो या देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी. पीएम मोदी ने भी हरनाज को ये ताज अपने सिर सजाने की बधाई दी है. पीएम मोदी ने अपने एक ट्वीट में लिखा- हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स बनने पर बधाई. उन्हें उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं.

सुष्मिता और लारा ने भी जाहिर की खुशी

भारत के लिए 21 साल बाद क्राउन लाने के लिए हरनाज संधू को बधाई देते हुए दोनों पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन और लारा दत्ता ने भी अपनी खुशी जाहिर की है. सुष्मिता सेन ने अपने पोस्ट में लिखा- ये बात, ‘हर हिंदुस्तानी की नाज’ हरनाज कौर संधू. तुम पर बहुत गर्व है. बधाई हो हरनाज. भारत का इतने सुंदर तरीके से प्रतिनिधित्व करने के लिए शुक्रिया.

वहीं, लारा दत्ता ने हरनाज को बधाई देते हुए लिखा- बधाई हो हरनाज संधू. क्लब में आपका स्वागत है. हमने इसके लिए 21 साल का लंबा इंतजार किया है. तुमने हमें बहुत ही गर्व महसूस कराया है. आज करोड़ों सपने पूरे हुए हैं.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button