खेल-खिलाड़ी

भारत सीरीज से पहले दक्षिण अफ्रीका का बड़ा नुकसान, धाकड़ खिलाड़ी सीरीज छोड़कर लौटेगा घर!

भारत और दक्षिण अफ्रीका (India vs South Africa) के बीच टेस्ट सीरीज से पहले बड़ी खबर सामने आई है. दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक (Quinton De Kock) टेस्ट सीरीज के कम से कम दो मैचों से बाहर हो सकते हैं. वे अपने पहले बच्चे के जन्म के चलते टीम से अलग हो सकते हैं. इस वजह से टेस्ट सीरीज का शायद पहला ही मैच खेल पाएं. क्विंटन डिकॉक अगर दो टेस्ट नहीं खेलते हैं तो यह दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए तगड़ा झटका होगा. यह खिलाड़ी टीम के सबसे वरिष्ठ खिलाड़ियों में से हैं.

क्विंटन डिकॉक की पत्नी साशा जनवरी की शुरुआत में बच्चे को जन्म दे सकती हैं. इस समय डिकॉक पत्नी के साथ रहना चाहते हैं. ऐसा हुआ तो उन्हें टीम का बायो बबल छोड़ना होगा. बबल से अलग होने पर वे तय समय पर टीम से नहीं जुड़ पाएंगे. इससे देखते हुए लग रहा है कि वे पहले टेस्ट के लिए ही उपलब्ध रहेंगे.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button