जब खाली कुर्सियों के सामने CM शिवराज ने पकड़ा माइक, कांग्रेस ने यूं कसा तंज

मध्य प्रदेश में इन दिनों कांग्रेस शिवराज सरकार पर हमलावर है। आज फिर मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश वक्ता नरेंद्र सलूजा ने शिवराज सिंह चौहान पर तंज कसा है। असल में शिवराज जनजातीय गौरव कार्यक्रम के लिए तैयार मंच पर तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। इसी दौरान शिवराज मंच पर लगे माइक को चेक करने लगे। नरेंद्र सलूजा ने शिवराज के इसी वीडियो को ट्वीट करते हुए उन पर तंज कसा है। सलूजा ने कहा कि इसे फुरसत कहें या मोदी जी का खौफ? सिर्फ इतना ही नहीं नरेंद्र सलूजा ने एक अन्य ट्वीट में लिखा है, जब रोम जल रहा था, नीरो बंसी बजा रहा था।
https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1459802463054168070?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1459802463054168070%7Ctwgr%5Ehb_2_7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fmadhya-pradesh%2Fstory-congress-makes-comments-on-shivraj-singh-chauhan-5079052.html
कहा-भाषण के शौकीन मामाजी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस में शामिल होने के लिए 15 नवंबर को मध्य प्रदेश पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जम्बूरी मैदान पर होने वाले इस कार्यक्रम की हर व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए खुद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लगे हुए हैं। ऐसी ही कवायद के तहत रविवार को शिवराज जम्बूरी मैदान पर लगे मंच का माइक चेक कर रहे थे। कांग्रेस ने इस पर तंज कसते हुए कहा भाषण के शौकीन हमारे मामाजी जम्बूरी मैदान के खाली पंडाल में एक दिन पहले माइक पर…इसे फुरसत कहें या मोदी जी का खौफ?
पूछा, कैसे खुद को संवेदनशील बताते हो?
नरेंद्र सलूजा इतने पर ही नहीं रुके। उन्होंने अपनी अगली ट्वीट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को नीरो कह डाला। उन्होंने जनजातीय वेषभूषा में नृत्य कर रहे शिवराज की तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा है, “जब रोम जल रहा था , नीरो बंसी बजा रहा था…16 मासूम भांजे-भांजियों के चले जाने का पूरे प्रदेश को गम है। सब गमगीन हैं, लेकिन आप न तो आज 6 दिन बाद तक वहां पहुंचे और ना किसी पीड़ित परिवार से आज तक मिले। आपका जश्न जारी…कैसे खुद को संवेदनशील बताते हो?
https://twitter.com/NarendraSaluja/status/1459809127329271808?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1459809127329271808%7Ctwgr%5Ehb_2_7%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.livehindustan.com%2Fmadhya-pradesh%2Fstory-congress-makes-comments-on-shivraj-singh-chauhan-5079052.html



