उत्तर प्रदेशप्रयागराज

भाजपाइयों ने किए शिवालयों में रुद्राभिषेक एवं पूजन अर्चन

प्रयागराज। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सैकड़ों संतों और विशिष्ट लोगों की उपस्थिति में काशी विश्वनाथ धाम राष्ट्र को समर्पित कर दिया। जिसका पूरे देश में लाइव प्रसारण किया गया। इस दौरान प्रयागराज में भाजपाइयों द्वारा कुल 254 प्राचीन शिवालयों में रुद्राभिषेक एवं पूजन अर्चन के कार्यक्रम किए गए। काशी विश्वनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार व लोकार्पण के अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी के नेतृत्व में महानगर के प्रत्येक मंडलों में प्राचीन शिवालयों में रुद्राभिषेक एवं पूजन अर्चन एक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर कटरा स्थित शिव मंदिर में भाजपा महानगर अध्यक्ष गणेश केसरवानी एवं काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता ने भगवान शिव जी का रुद्राभिषेक किया।

मीडिया प्रभारी राजेश केसरवानी ने बताया कि भाजपाइयों के द्वारा मनकामेश्वर मंदिर निर्मल अखाड़ा शिव मंदिर, भोले गिरी मंदिर, बरगद घाट हनुमान मंदिर, समया देवी कटघर मंदिर, बहादुरगंज शिव मंदिर, खुल्दाबाद शिव मंदिर राजरूपपुर शिव मंदिर, जीरो रोड वैष्णो देवी मंदिर, दरियाबाद तक्षकेश्वर मंदिर एवं अन्य महानगर के कुल 254 प्राचीन शिवालयों में रुद्राभिषेक एवं पूजन अर्चन के कार्यक्रम किए गए। इस अवसर पर पार्षद किरन जायसवाल, कुंज बिहारी मिश्रा, वरुण केसरवानी, राजेश केसरवानी, विवेक अग्रवाल, राजू पाठक, ज्ञानेंद्र मिश्रा, गिरजेश मिश्रा, राघवेंद्र सिंह, सचिन जायसवाल, सुभाष वैश्य, राजन शुक्ला, गौरव गुप्ता सहित सभी भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने पूजन अर्चन किया।

भारत का मस्तक गर्व से हुआ ऊंचा

वरिष्ठ पार्षद एवं सामाजिक कार्यकर्ता पवन श्रीवास्तव का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा काशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के उद्घाटन ने पूरी दुनिया में भारत का मस्तक गर्व से ऊंचा कर दिया है। काशी विश्वनाथ धाम को नया रूप देने के दूरगामी परिणाम होंगे। वहीं, वरिष्ठ शिक्षक एवं समाजसेवी शैलेश कुमार पाण्डेय का कहना है कि अभी तक उपेक्षित रहे हिन्दू धार्मिक स्थलों का अब कायापलट हो रहा है। जो हिन्दुओं के लिए स्वाभिमान की बात है। सैकड़ों वर्ष पूर्व जिस तरह से हिन्दू धार्मिक स्थलों को तोड़कर अपमानित किया गया, अब उन्हें धार्मिक स्थलों को पुर्नप्रतिष्ठित किया जा रहा है। काशी विश्वनाथ की तरह ही दूसरे धार्मिक स्थलों को भी विकसित किया जाना चाहिए।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button