उत्तर प्रदेशवाराणसी

प्रोटोकाल तोड़ कर मिले प्रधानमंत्री, काशी के प्रेम से अभिभूत मोदी पर जमकर हुई पुष्पवर्षा

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर सोमवार को उनके संसदीय क्षेत्र काशी के नागरिकों ने जमकर पुष्पवर्षा के बीच स्नेह बरसाया। प्रधानमंत्री प्रोटोकाल तोड़कर लोगों के प्रति हाथ जोड़ कर आभार जताते रहे। गुजराती समाज के लोगों के उत्साह को देख अपनी गाड़ी रूकवाई। लोगों के स्नेह का पूरा सम्मान करते हुए उनसे साफा और पगड़ी भी पहनी। गोपाल मंदिर का प्रसाद भी लिया।

श्री काशी विश्वनाथ धाम के लोकार्पण के लिए दो दिवसीय दौरे पर अपनी काशी में आये प्रधानमंत्री ने बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाई। मंदिर से दर्शन पूजन कर प्रधानमंत्री बाहर निकले तो प्रतीक्षारत हजारों नागरिकों ने हर-हर महादेव और मोदी-मोदी के गगनभेदी उद्घोष के बीच स्वागत किया। प्रधानमंत्री अपने प्रति लोगों का स्नेह देख आह्लादित दिखे। जब उनका काफिला आगे बढ़ा तो नागरिकों का उत्साह देख प्रधानमंत्री लोगों का अभिवादन स्वीकार करते रहे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ सड़क मार्ग से खिड़किया घाट पहुंचे और धाम जाने के लिए क्रूज पर सवार हुए। प्रधानमंत्री ने कालभैरव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की। मंदिर के व्यवस्थापक नवीन गिरी ने बताया कि प्रधानमंत्री ने दरबार में मुस्कुराते हुए सभी का अभिवादन स्वीकार किया। मंदिर के बाहर गली के दुकानदारों व भक्तों से उनका हालचाल और रोजी-रोजगार के बारे में पूछा।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button