उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वनाथ धाम कॉरिडोर का जीर्णोद्धार करने वाले श्रमिकों पर की पुष्प वर्षा

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हर बार कुछ न कुछ ऐसा करते हैं जो चौंकाने वाला होता है। विश्वनाथ कॉरिडोर लोकार्पण के अवसर पर प्रधानमंत्री ने बाबा विश्वनाथ का अभिषेक करने के उपरांत परिसर में पौधा रोपित किया। इसके बाद उन्होंने विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के जीर्णोद्धार कार्य में योगदान देने वाले श्रमिकों पर पुष्प वर्षा करके उनका सम्मान किया। उन सभी श्रमिकों को एक साथ बैठाया गया।

प्रधानमंत्री मोदी ने उन सभी श्रमिकों पर पुष्प वर्षा की जिन्होंने विश्वनाथ धाम के जीर्णोद्धार में अपना योगदान दिया है। इसके बाद मोदी उन श्रमिकों के बीच बैठ गये और फोटो खिंचाई। श्रमिकों को इस प्रकार सम्मान देना सबको चौंकाने वाला रहा। इससे पूर्व प्रयागराज कुम्भ में भी प्रधानमंत्री मोदी ने सफाई कर्मियों के पैर धोकर सबको चौंकाया था। अपने चिरपरिचित अंदाज में प्रधानमंत्री मोदी ने विश्वनाथ धाम परिसर में भी सोमवार को श्रम को सम्मान देकर काशीवासियों के साथ देश का दिल जीत लिया है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button