देशबड़ी खबर

फिरोजपुर बॉर्डर के पास BSF ने पाकिस्तानी ड्रोन को किया बरामद, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी

सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने शुक्रवार रात पंजाब के फिरोजपुर बॉर्डर इलाके में एक ड्रोन को बरामद किया. बीएसएफ के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि बरामद किया गया ड्रोन मेड इन चाइना है और यह पाकिस्तान की तरफ से भारतीय क्षेत्र में आया है. बीएसएफ के सीनियर अधिकारी इलाके में पहुंचकर सर्च ऑपरेशन में जवानों की मदद कर रहे हैं. हालांकि अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है कि ड्रोन में किसी तरह के हथियार का इस्तेमाल किया गया या नहीं.

बीएसएफ ने एक बयान में बताया, “शुक्रवार रात करीब 11:10 बजे अमरकोट के पास बॉर्डर आउट पोस्ट पर बीएसएफ पैट्रोलिंग टीम को गूंजन की एक आवाज सुनाई दी. ड्रोन काफी नीचे उड़ रहा था और यह अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 300 मीटर और बीएसएफ के घेरे से 150 मीटर की दूरी पर देखा गया. बीएसएफ की कई टीम इलाके में तलाशी अभियान चला रही हैं, ताकि इसका पता चल सके कि ड्रोन का इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया गया.”

पिछले महीने फिरोजपुर के जीरा अनुमंडल के सेखवां गांव में टिफिन बॉक्स में एक हथगोला रखा मिला था. पुलिस ने बताया था कि वन विभाग के कुछ अधिकारियों को यह टिफिन बॉक्स मिला था. जिसके बाद जिला पुलिस प्रमुख हरमनदीप सिंह हंस एक दल के साथ मौके पर पहुंचे थे और बम निरोधक दस्ते को बुलाकर इसे निष्क्रिय किया गया था.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button