देशबड़ी खबर

श्रीनगर में सर्दी ने तोड़ा रिकॉर्ड, जम गई डल झील, राजस्थान में भी माइनस में तापमान, मैदानी इलाकों में बढ़ेगी ठंड

जम्मू-कश्मीर में रिकॉर्ड तोर्ड ठंड पड़ रही है. इस बार व्हाइट क्रिसमस के आसार बन रहे हैं. मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने 23 से 25 दिसंबर तक भारी बर्फबारी की संभावना जताई है. श्रीनगर में फिलहाल न्यूनतम तापमान माइनस 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. कश्मीर के चिलई कलां में पिछले 40 दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड ने अपने पैर पसार लिए है. डल झील भी जम गई है. इस साल अंत के महीनों में बड़ी संख्या में सैलानी प्रदेश घूमने पहुंच रहे हैं. सरकारी आंकड़ों के अनुसार घाटी में नवंबर में 1.27 लाख सैलानी घूमने पहुंचे हैं. श्रीनगर से करीब 60 किलोमीटर दूर विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में बीतों दिनों हुई बर्फबारी के बाद भी बड़ी संख्या में सैलानी पहुंचे.कश्मीर के चिलई कलां में पिछले 40 दिन से कड़ाके की ठंड पड़ रही है. ठंड ने अपने पैर पसार लिए है. श्रीनगर में माइनस 6 का सबसे ठंडा मौसम दर्ज किया गया है.

उत्तरी पर्वतीय राज्यों उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में हो रही बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में ठंडी हवाएं चल रही हैं. जिसकी वजह से दिल्ली, पंजाब, राजस्थान समेत उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों के तापमान में गिरावट आ रही है. मध्य प्रदेश में भी पारा गिरा है.उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली में बीते कुछ दिनों में सुबह और शाम के समय तापमान सामान्य से बहुत नीचे पहुंचने के कारण ठंड अपने पैर पसार रही है, लेकिन इसके बावजूद क्रिसमस से पहले राजधानी में शीतलहर (Cold Wave) की संभावना कम ही दिखाई दे रही हैं.

राजस्थान के कई हिस्सों में अति शीतलहर का अलर्ट

राजस्थान में मौसम विभाग (IMD) ने प्रदेश में 19 दिसंबर तक शीतलहर से अति शीतलहर (Cold Wave) का अलर्ट जारी कर दिया है. इस अलर्ट के मुताबिक, राजस्थान के उत्तरी भाग के कुछ जिले, जिनमें चुरू, सीकर, झुंझुनू, हनुमानगढ़ शामिल है.बीती शुक्रवार रात राज्य के फतेहपुर व चुरू में तापमान शून्य से नीचे दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों में शीतलहर की चेतावनी जारी की है.

क्रिसमस के बाद बढ़ेगी दिल्ली में ठंड

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का न्यूनतम तापमान बीते सप्ताह से 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया जा रहा है. सफदरजंग वेधशाला के अनुसार, 9 से 15 दिसंबर के बीच न्यूनतम तापमान 9 डिग्री या इससे कम ही रहा है. 12 दिसंबर को यह अपने निचले स्तर 6.4 डिग्री पर पहुंच गया था.मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली में 18 से 22 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान 6 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 20-21 डिग्री सेल्सियस तक जाने की संभावना है. वहीं, राष्ट्रीय राजधानी में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब श्रेणी’ में बनी हुई है. SAFAR के अनुसार, दिल्ली में आज (शनिवार) यानी 18 दिसंबर को औसतन वायु गुणवत्ता सूचकांक AQI 319 दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के अनुसार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की वजह से मध्य प्रदेश, राजस्थान में ठंडी हवाएं चल रही हैं. मध्य प्रदेश के ग्वालियर एवं चंबल संभागों के जिलों सहित एवं भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, राजगढ़, नीमच, मंदसौर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी एवं बालाघाट जिलों में पूरे सप्ताह हल्के से मध्यम कोहरा (Fog) छाए रहने की संभावना है.

अगले 24 घंटे में कैसा रहेगा मौसम?

अगले 24 घंटों के दौरान, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान के कुछ हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा पड़ सकता है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात में पाला पड़ने की संभावना है. पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में शीत लहर की स्थिति बन सकती है. दक्षिण तमिलनाडु और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी द्वीपों पर अलग-अलग हल्की बारिश संभव है.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button