उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज में 9 महीने के बच्ची को गोद में उठाए नजर आए PM मोदी, आशीर्वाद दिया; बोले इसे आत्मनिर्भर बनाना

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में पीएम मोदी का नया अंदाज देखने को मिला. सहारनपुर की शबाना आजमी और अंबेडकरनगर की कल्पना तिवारी के लिए मंगलवार का दिन खास बना रहा. शबाना और कल्पना ने प्रयागराज में पीएम मोदी से मुलाकात की. पीएम ने शबाना और कल्पना के बच्चों को गोद में लिया और आशीर्वाद दिया. पीएम मोदी से मुलाकात के बाद शबाना ने बताया कि वो कक्ष में काफी देर से इंतजार कर रहे थे.

इसके बाद प्रधानमंत्री आए और हालचाल पूछने के बाद नौ महीने की बेटी को गोद में उठा लिया. बेटी को गोद में लिए पीएम मोदी ने कहा कि इसको अच्छी शिक्षा देना. बेटी को आत्मनिर्भर बनाना. इसके बाद पीएम ने अन्य महिलाओं से उनके काम के बारे में बाचीत की. कक्ष से निकलने के पहले पीएम ने कल्पना की बेटी को भी गोद में लिया और ऊपर उठाया. कल्पना ने बताया कि प्रधानमंत्री ने आशीर्वाद देने के साथ बेटी को पढ़ाकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए कहा.

सरकार की योजनाओं से मिली मदद

शबाना और कल्पना अब बैंक कॉरसपॉडेंट का काम करती है. इससे पहले दोनों घरेलू महिला थीं. कल्पना अधयापिका बनना चाहती थीं. लेकिन साल 2019 में शादी के बाद कल्पना के सपने को ग्रहण लग गया. इसके बाद दोनों महिलाओं ने बीसी का काम शुरू किया. शबाना और कल्पना ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के तहत केंद्र और प्रदेश सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया. सरकार की योजनाओं की मदद से आज प्रदेश की लाखों महिलाओं का सपना साकार हुआ.

प्रय़ागराज शिवकुटी की राधिका सिंह के लिए भी 21 दिसंबर का दिन खास रहा. नारायण आश्रम स्कूल की कक्षा 8वीं की राधिका सीएम कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी है. वो पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने वालों की सूची में शामिल थी. राधिका सोमवार की रात से पीएम मोदी से मिलने को लेकर उत्सुक थी.

हर मदद के लिए तैयार पीएम मोदी

राधिका को ये नहीं पता था कि पीएम उनसे बात करेंगे. पीएम ने अचानक सवाल किया तो राधिका असहज हो गई. राधिका ने बताया कि पीएम से मुलाकात होनी थी. लेकिन बातचीत की कल्पना नहीं की थी. राधिका के अनुसार पीएम ने कहा कि सरकार बेटियों की हर मदद के लिए तैयार है. आप पढ़िए और माता-पिता का नाम रोशन कीजिए.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button