सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने से तहसील प्रशासन में मची खलबली
एसडीएम मार्टिनगंज दिव्या सिकरवार ने बताया कि वीडियो 2024 की है तहसील कार्यालय का नहीं है

आजमगढ़।तहसील मार्टिनगंज के एसडीएम कक्ष में शराब पीने की विडियो वायरल हो रहा था। विडियो वायरल होने पर तहसील प्रशासन में हडक़ंप मच गया।नायब तहसीलदार की जांच में वर्तमान एसडीएम कक्ष में शराब पीने की वीडियो झूठा निकल गया।लगभग डेढ़ साल पहले अन्य स्थान पर साजिश के तहत जारी किया गया था।
वीडियो आप को बता दें कि यह वीडियो एसडीएम के तहसील मार्टिनगंज में तैनात आई जी आर एस के ऑपरेटर के कार्यालय में शराब व पानी की बोतल टेबल पर रखी हुई है । यह वीडियो इतनी तेजी से वायरल हुआ कि खलबली मच गई। इसकी जानकारी जब तहसील प्रशासन को हुई तो इसकी सच्चाई की जानकारी के लिए एसडीएम मार्टिनगंज दिव्या सिकरवार ने बताया कि
वीडियो 2024 की है तहसील कार्यालय का नहीं है।कोई षड्यंत्र करके साजिश के तहत जारी किया उन्होंने पत्र के माध्यम से अवगत कराया उन्होंने साफ कहा कि यह तहसील प्रांगण का विडियो नहीं है। कही अन्यत्र का वीडियो है। यह कृत्य जिसने भी किया है। उसका कोई मकसद रहा होगा वह भी जांच का विषय है जांच उपरांत जिसने यह वीडियो बनाया है उसकी जानकारी कि जा रही है।
(दिव्या सिकरवार, एसडीएम मार्टिनगंज ,आजमगढ़)



