
आजमगढ़।अगर मेहनत आदत बन जाए तो सफलता मुकद्दर बन जाती है स्वच्छ भारत मिशन के तहत जनपद के जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है होली के त्यौहार को देखते हुए सभी ग्राम पंचायत में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है इस समय जो तरह-तरह का रोग का प्रकोप चल रहा है उससे निस्तारण पाने के लिए जगह-जगह साफ सफाई करते हुए सफाई के प्रति लोगों को जागरुक करते हुए जिससे कि रोगों पर नियंत्रण पाया जाए ग्राम प्रधान के देखरेख में ग्राम पंचायत एकरामपुर में हरिजन बस्ती में नाली की सफाई करते हुए झाड़ू लगाते हुए दवा का छिडक़ाव करते हुए ग्रामीणों को जागरुक करते हुए कि आप लोग अपने घर के आसपास साफ सफाई करते रहिए जिससे कि मेरा ग्राम पंचायत स्वच्छ रहे सुंदर रहे रोगों से निजात पाया जाए इसी तरह जनपद के सभी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए संचारी रोकथाम नियंत्रण अभियान के तहत आज के साफ सफाई में गुलाब चौरसिया अभय चौहान आदि लोग मौजूद रहें।



