गार्डेन व्यू वाटर पार्क से बच्चों का होगा विकास -साहब राज प्रतिष्ठान का हुआ शुभारंभ
ज्ञानानंद सरस्वती महाराज के कर कमलों द्वारा पूजा पाठ कर वाटर पार्क का शुभारंभ किया गया

संवाददाता।
मेंहनगर आजमगढ़।खरिहानी क्षेत्र के सेर्रा गांव में हिंदुस्तान पेट्रोल पंप के पास खरिहानी वाया आजमगढ़ मार्ग पर स्थित गार्डेन व्यू वाटर पार्क एण्ड रेस्टोरेंट का भव्य उद्घाटन हुआ। उद्घाटन कर्ता परम हंस स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती महाराज के कर कमलों द्वारा पूजा पाठ कर वाटर पार्क का शुभारंभ किया गया। स्वामी ज्ञानानंद सरस्वती महाराज ने कहा इस गांव व देहात जैसे एरिया में वाटर पार्क लगाना बहुत ही सुंदर है इससे बच्चों में भौतिक व मानसिक विकास होगा ।साथ ही साथ गार्डेन के प्रबंधक साहब राज पांडेय ने बताया कि यह रेस्टोरेंट 4 वर्ष पूर्व से चल रहा है । रेस्टोरेंट के साथ-साथ वाटर पार्क का विस्तार देते हुए गार्डेन व्यू वाटर पार्क बनाया गया ।जिससे क्षेत्र के लोगों को दूर जाकर छोटा बड़ा फंक्शन करने के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। वाटर पार्क में नहाने के लिए ड्रेस की संमुचित व्यवस्था है जिससे कोई घायल न हो सके।डॉक्टर महेश्वरीकांत पांडेय ने कहा की क्षेत्र की जनता के लिए यह वाटर पार्क बहुत ही अनुकरणिय है। जिसका लाभ समस्त क्षेत्रवासी ले सकते हैं। इससे रोजगार के अवसर और बढ़ेंगे।मौके पर अखिलेश कुमार मिश्रा गुड्डू, सत्यम पाण्डेय,डॉक्टर सहजानंद पांडेय ,अभिषेक उपाध्याय, विवेक कुमार दुबे, संदीप कुमार सिंह, बृजेश नंदन पांडेय, प्रशांत सिंह,अरविंद सिंह सहित समस्त क्षेत्र वासी मौजूद रहे।



