निजामाबाद में नगर विकास कार्यों का निरीक्षण, मानक के अनुसार कार्य करने के निर्देश
गड़बड़ी या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी

सदभावना/संवाददाता।
निजामाबाद (आजमगढ़)। नगर पंचायत निजामाबाद के वार्ड संख्या 8 मोहल्ला तेलीपुर में चल रहे विकास कार्यों का बुधवार, 11 मार्च 2026 को निरीक्षण किया गया। इस दौरान राष्ट्रीय प्रमुख समाजसेवी अरुण कुमार, समाजसेविका कुलदीप कौर तथा संबंधित लोगों की उपस्थिति में निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान ठेकेदार अमरजीत को निर्देश दिया गया कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार ही किए जाएं। मौके पर आरसीसी निर्माण कार्य का अवलोकन किया गया, जो वर्तमान में संतोषजनक पाया गया। निरीक्षण के दौरान यह भी कहा गया कि नगर पंचायत के वार्ड संख्या 1 से 11 तक यदि ठेकेदार अमरजीत के माध्यम से कोई भी विकास कार्य कराया जाता है, तो उसे पूरी गुणवत्ता और मानक के अनुरूप ही पूरा किया जाए। यदि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या अनियमितता पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान नगर विकास कार्यों को बेहतर और पारदर्शी तरीके से कराने पर विशेष जोर दिया गया।



