आज़मगढ़

संगीतमय होली मिलन समारोह में भोजपुरी गीतों पर झूमे लोग संवाददाता

पूरा माहौल रंगों और उल्लास से सराबोर हो गया

सदभावना/संवाददाता।
खरिहानी (आजमगढ़)। नगर पंचायत मेहनगर गोला बाजार में मंगलवार की देर शाम संगीतमय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम देर रात तक चला, जिसमें भोजपुरी जगत के कलाकारों ने अपने गीत और नृत्य की प्रस्तुति देकर समा बांध दिया। होली के पारंपरिक गीतों पर उपस्थित लोग झूमते नजर आए और पूरा माहौल रंगों और उल्लास से सराबोर हो गया। समारोह के दौरान लोगों ने अबीर-गुलाल और फूलों की होली खेलकर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग शामिल हुए और देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
कार्यक्रम के आयोजक डॉक्टर परमेश्वरी दयाल ने सभी अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।इस मौके पर डाक्टर विमल कुमार विश्वकर्मा , संतोष कुमार जायसवाल, ओमप्रकाश आर्य, अशोक चौहान, विनोद कुमार पांडेय, कमलेश कुमार मधुकर सहित क्षेत्र के सम्भ्रांत लोग मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button