जिलाधिकारी व एसएसपी ने गैस एजेंसियों का किया आकस्मिक निरीक्षण
सिधारी क्षेत्र के के.टी. गैस एजेंसी, हलुवाडीह का जायजा लिया गया

सदभावना/संवाददाता।
आजमगढ़। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के साथ जनपद के विभिन्न गैस एजेंसियों का आकस्मिक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान थाना रानी की सराय क्षेत्र स्थित तुषार गैस एजेंसी, नीबी तथा थाना सिधारी क्षेत्र के के.टी. गैस एजेंसी, हलुवाडीह का जायजा लिया गया। इस दौरान गैस सिलेंडरों के भंडारण, वितरण व्यवस्था एवं अभिलेखों की गहन जांच की गई। जिलाधिकारी ने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को गैस की आपूर्ति समयबद्ध एवं सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कालाबाजारी पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए। निरीक्षण के दौरान अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।



