हूंसेपुर सनूप में पत्रकार महासंघ पदाधिकारियों का सौहार्द मिलन, जलपान संग हुई चर्चा
सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी वार्तालाप किया

सदभावना/संवाददाता।
आजमगढ।जिला मीडिया प्रभारी ओमप्रकाश सिंह के ग्राम हूंसेपुर सनूप स्थित आवास पर भारतीय राष्ट्रीय पत्रकार महासंघ, आजमगढ़ व अम्बेडकर नगर इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आगमन हुआ। इस दौरान सभी अतिथियों ने जलपान किया तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में आपसी वार्तालाप किया।
कार्यक्रम में अम्बेडकर नगर जिला संरक्षक उग्र प्रताप सिंह, जिला संगठन सचिव राम बूझ दूबे, आजमगढ़ मंडल संरक्षक अक्षयवर भाई पटेल, मंडल उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता एवं आजमगढ़ जिला महासचिव सुरेश चन्द्र यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पत्रकारिता के विभिन्न पहलुओं, संगठन की मजबूती तथा आपसी सहयोग को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पूरा कार्यक्रम आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक रहा।
अंत में सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से संवाद बनाए रखने पर बल दिया गया।



