आज़मगढ़

कांग्रेस ने फूंका हिमंता बिस्वा सरमा का पुतला

राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति इस तरह की टिप्पणी न केवल उनका, बल्कि पूरे समाज का अपमान है

आज़मगढ।अध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट चौराहा, आज़मगढ़ पर विरोध प्रदर्शन करते हुए असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा का पुतला दहन किया।
यह पुतला दहन उनके द्वारा कांग्रेस अध्यक्ष , राज्य सभा सांसद एवं प्रख्यात दलित नेता मल्लिकार्जुन खडग़े के खिलाफ की गई अभद्र एवं आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में किया गया। कांग्रेसजनों ने इस बयान की कड़ी निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध बताया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल कुमार सिंह ‘मुन्ना राय’ ने कहा कि “देश की राजनीति में इस प्रकार की अमर्यादित भाषा का कोई स्थान नहीं है। एक वरिष्ठ दलित नेता और राष्ट्रीय अध्यक्ष के प्रति इस तरह की टिप्पणी न केवल उनका, बल्कि पूरे समाज का अपमान है। कांग्रेस पार्टी ऐसे कृत्यों का पुरजोर विरोध करती है और हम मांग करते हैं कि हिमंत बिस्वा सरमा तत्काल देश की जनता से माफी मांगें।”
पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की तथा असम के कार्यवाहक मुख्यमंत्री से सार्वजनिक माफी की मांग की।
पुतला दहन में रियाजुल हसन , राजाराम यादव, राहुल राय , नजम शमीम , गिरीश चंद्र चतुर्वेदी , बेलाल बेग, मुन्नू यादव , चंद्रपाल सिंह यादव , पूर्णमासी प्रजापति , दिनेश यादव , अजीत राय , गोपाल कृष्ण राय , शाहज़ादे मिंटू, विवेक राय , प्रदीप यादव , शीला भारती , बृजेश पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे और सभी ने एकजुट होकर इस टिप्पणी का विरोध दर्ज कराया।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button