आज़मगढ़

97 प्रतिशत अंक के साथ हाजरा नफीस ने बढ़ाया आज़मगढ़ का मान, मेधावियों के सम्मान में गूंजा आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल

पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, गर्व और उल्लास का माहौल देखने को मिला

संवाददाता।
आज़मगढ़। कोटिला चेक पोस्ट स्थित आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल में सीबीएसई बोर्ड 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं, उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों के सम्मान में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की सफलता पर पूरे विद्यालय परिसर में उत्साह, गर्व और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
विद्यालय की छात्रा हाजरा नफीस ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं रिया राज ने 95 प्रतिशत, अर्शी आज़मी एवं दीक्षा यादव ने 94-94 प्रतिशत, जि़क्रा फिरोज, अफीफा अराफात और नश्रा बानो ने 93-93 प्रतिशत, ईमान फातिमा ने 92 प्रतिशत तथा मरयम नोमान, शिवम यादव एवं नूरसबा अंसारी ने 91-91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया।
समारोह के दौरान मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही उनके अभिभावकों एवं शिक्षकों को भी विशेष रूप से सम्मान देकर विद्यार्थियों की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की गई। सम्मान समारोह में तालियों की गूंज और विद्यार्थियों के उत्साह ने पूरे वातावरण को गौरवमयी बना दिया।
विद्यालय के प्रबंधक सी ए मोहम्मद नोमान ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता केवल उनकी मेहनत का परिणाम नहीं होती, बल्कि अभिभावकों के मार्गदर्शन और शिक्षकों के समर्पण का भी उसमें अहम योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय एवं जनपद को गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रूपल पंड्या ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कठिन परिश्रम, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सफलता की असली कुंजी है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, अभिभावक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button