देशबड़ी खबर

BSF को मिली बड़ी सफलता, बांग्लादेश के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल लुत्फर रहमान सहित 5 गिरफ्तार

सीमा सुरक्षा बल को सोमवार को बड़ी सफलता मिली है. बीएसएफ के जवानों ने उत्तर 24 परगना जिले के बशीरहाट सब-डिवीजन के स्वरूपनगर और बशीरहाट पुलिस सब-डिवीजनों से कुल पांच बांग्लादेशियों (Bangladeshi) को गिरफ्तार किया हैं. बीएसएफ ने सोमवार सुबह अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में 3 पुरुषों, एक महिला और 1 ट्रांसजेंडर को गिरफ्तार किया हैं. इनमें बांग्लादेश के सतखिरा के भोमरा इलाके के मोस्ट वांटेड क्रिमिनल लुत्फर रहमान (Lutfar Rahman) भी शामिल है. जिनके नाम पर बांग्लादेश सरकार पहले भी हुलिया जारी कर चुकी है.

बीएसएफ के मुताबिक, लंबे समय तक वह फर्जी आधार, वोटर कार्ड और पासपोर्ट बनाकर भारत-बांग्लादेश सीमा पर स्थित नकुआदाह गांव से बांग्लादेश की यात्रा करता था. वह बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में हत्या, स्नैचिंग और डकैती सहित विभिन्न असामाजिक गतिविधियों में शामिल था.

लुत्फर रहमान की लंबे समय से बांग्लादेश की पुलिस कर रही थी तलाश

बीएसएफ के मिली जानकारी के अनुसार लुत्फर रहमान की लंबे समय से बांग्लादेश के कई जिलों के पुलिस रिकॉर्ड में इसकी पहचान मोस्ट वांटेड के तौर पर हुई है. एक तरफ इंटरपोल समेत बॉर्डर गार्ड बांग्लादेश और दूसरी तरफ वहां का पुलिस प्रशासन उसकी तलाश में था. बाकी एक महिला और एक ट्रांसजेंडर को बशीरहाट थाने के घोजाडांगा बॉर्डर से गिरफ्तार किया गया है. उधर, भारत-बांग्लादेश हकीमपुर सीमा पर स्थित स्वरूपनगर थाने से दो पुरुष बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया गया है. कुख्यात बदमाश लुत्फर समेत कुल पांच लोगों को बशीरहाट थाना व स्वरूपनगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया है. बंदियों को सोमवार को बशीरहाट अनुमंडल न्यायालय ले जाया जाएगा.

738 फेंसिडिल बोतलें जब्त, 2 बांग्लादेशी तस्कर भी गिरफ्तार

दूसरी ओर, उत्तर 24 परगना जिले में शनिवार को दक्षिण बंगाल सीमांत के तहत सीमा सुरक्षा बल ने सीमावर्ती इलाके में 02 तस्कर को 95 बोतल फेंसेडिल के साथ गिरफ्तार किया तथा दूसरी ओर अपने सीमावर्ती इलाके से तस्करों के मंसूबों को नाकाम करते हुए 643 फेंसेडिल बोतलों को जब्त किया. जब्त कुल फेंसेडिल की कीमत 1,37,748 रुपये थी. हालांकि बाकी तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकले थे. पकड़े गए तस्कर की पहचान सफीकुल इस्लाम, पिता-मोहम्मद जहान अली सरदार, ग्राम–पंचभूलेट, थाना–सरसा, जिला–जैसोर, बांग्लादेश और नजरुल इस्लाम, पिता–मोहम्मद सरदार अली, ग्राम–अग्रभुलेट, थाना–सरसा, जिला–जैसोर, बांग्लादेश के रूप में हुई थी.

बांग्लादेश ले जा रहे थे फेंसेडिल

प्रारंभिक पूछताछ में सफीकुल ने बताया कि वह दोनों भारत में आकर संजीत (ग्राम–गधाधारपुर, थाना गाईघाटा, जिला उत्तर 24 परगना) से फेंसेडिल लेकर वापस बांग्लादेश जाना था. वहां पर मोहम्मद तरीकुल, (पिता– मोहम्मद बादल सरदार, ग्राम–पंचभूलेट, थाना– सरसा, जिला–जैसोर, बांग्लादेश) को सौंपना था.इस कार्य के लिए उसे 3500 बीडी टका मिलना था. दोनों ने यह भी खुलासा किया कि इससे पहले भी वो तारबंदी को काटकर तस्करी कर चुके हैं.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button