
इंडियन क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज और उत्तराखंड के रहने वाले ऋषभ पंत ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेंचुरियन टेस्ट में विकेट के पीछे कैच लपकने में कोई गलती नहीं की और इसके साथ अपना शतक पूरा करते हुए एक रिकॉर्ड भी कायम कर दिया. इस रिकॉर्ड पर सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ऋषभ पंत को बधाई दी. हाल ही में ऋषभ पंत को उत्तराखंड का ‘ब्रांड एंबेसडर’ भी नियुक्त किया गया था.
ऋषभ पंत ने टेस्ट क्रिकेट में 100 कैच पूरे कर लिए और सबसे कम मैचों में यहां तक पहुंचने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं. पंत ने मोहम्मद शमी की गेंद पर टेंबा बावुमा का कैच लपक कर 100 शिकार पूरे किए. इसके साथ ही उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी का भारतीय रिकॉर्ड तोड़ा. इस उप्लब्धी पर सीएम धामी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि हमारे प्रतिभावान खिलाड़ी ऋषभ पंत टेस्ट क्रिकेट में विकेट के पीछे सबसे तेज 100 डिसमिसल करने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं. यह शुभकामनाओं का समय है. खेलेंगे भी और जीतेंगे भी.
https://twitter.com/pushkardhami/status/1476048609284079623?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1476048609284079623%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.tv9hindi.com%2Fstate%2Futtarakhand%2Fcm-pushkar-dhami-congratulated-indian-cricketer-and-brand-ambassador-of-uttarakhand-rishabh-pant-for-his-new-record-981555.html
“उत्तराखंड के सपूत और राज्य ब्रांड एंबेसडर को बधाई”
मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आगे लिखा कि साउथ अफ्रीका में खेले जा रहे टेस्ट मैच में उत्तराखण्ड के सपूत और राज्य ब्रांड एंबेसडर ऋषभ पंत द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सबसे तेज़ 100 विकेट लेने वाले भारतीय विकेट कीपर बनने पर हार्दिक बधाई. हाल ही ऋषभ पंत को उत्तराखंड का ‘ब्रांड एंबेसडर’ नियुक्त किया गया है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर पंत को ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की जानकारी दी थी.
राज्य के युवाओं को प्रोत्साहित करने के लिए बनाया गया ब्रांड एंबेसडर
मुख्यमंत्री ने ट्वीट करते हुए एक वीडियो जारी किया. उन्होंने कहा, भारत के बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक, युवाओं के आदर्श और उत्तराखंड के लाल श्री ऋषभ पंत जी को हमारी सरकार ने राज्य के युवाओं को खेलकूद एवं जन-स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से ‘राज्य ब्रांड एंबेसडर’ नियुक्त किया है.
पंत ने ट्वीट किया, पुष्कर सिंह धामी सर, उत्तराखंड के लोगों के बीच खेल और स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए यहां का ब्रांड एंबेसडर बनाने का शुक्रिया. लोगों के बीच यह संदेश देने के लिए मैं पूरी कोशिश करूंगा और मुझे बहुत खुशी हो रही है कि आप देश को फिट बनाने के लिए ऐसे कदम उठा रहे हैं. रुड़की के एक छोटे से कस्बे से आने के बाद मुझे विश्वास है कि यहां के लोगों के अंदर कई क्षेत्रों में देश को गौरव महसूस कराने की क्षमता है.



