देशबड़ी खबर

पंडित छन्नूलाल मिश्र को राष्ट्रपति ने पद्म विभूषण से किया सम्मानित, 141 लोगों को आज मिलेंगे पद्म पुरस्कार, देखें लिस्ट

राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में 119 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित कर रहे हैं. देश में भारत रत्न के बाद सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों का वितरण राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में किया जा रहा है. इस भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है. इस बार दो वर्षों के पुरस्कार दिए जा रहे हैं. इसमें वर्ष 2020 के लिए आज 141 लोगों को और 2021 के लिए मंगलवार को 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा.

वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों की सूची में सबसे बड़े पद्म विभूषण पुरस्कार से 7 लोगों को सम्मानित किया जाएगा. इसके अलावा पद्म भूषण से 10 लोगों और पद्म  सेश्री 102 लोगों को सम्मानित किया जाएगा. वहीं, वर्ष 2020 के लिए पद्म विभूषण से 7, पद्म भूषण से 16 लोगों और पद्म श्री से 118 लोगों को सम्मानित किया जाएगा. पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं, 16 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता और 1 ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता हैं.

साल 2020 के लिए इन लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया.

  1. जार्ज फर्नाडीज (मरणोपरांत)
  2. अरुण जेटली (मरणोपरांत)
  3. सुषमा स्वराज (दोनों को मरणोपरांत)
  4. मारीशस के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ (मरणोपरांत)
  5. कला के लिए उत्तर प्रदेश के पंडित छन्नूलाल मिश्र
  6. खेल के लिए मणिपुर की मैरी काम
  7. अध्यात्म के लिए कर्नाटक के उडुपी स्थित पेजावर मठ के श्री विश्वेशतीर्थ स्वामी (मरणोपरांत)

साल 2021 के लिए इन्‍हें मिलेगा पद्म विभूषण

  1. जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी
  2. तमिलनाडु के गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत-कला)
  3. मौलाना वहीदुद्दीन खान
  4. डॉ. बेला मोन्नपा हेगड़े
  5. बीबी लाल
  6. अमेरिका के नरिंदर सिंह कपानी
  7. कला के लिए सुदर्शन साहो

राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने के लिए उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं. इस समारोह में गृह मंत्री अमित शाह भी हिस्सा ले रहे हैं.

खबर अपडेट हो रही है…

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button