
सदभावना/संवाददाता।
आजमगढ़। जिला पंचायत राज अधिकारी के निर्देश पर विकासखंड के सभी ग्राम पंचायत में ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा नवरात्र के अवसर पर विशेष साफ सफाई किया जा रहा है इस समय जो तरह-तरह का रोग का प्रकोप चल रहा है उससे निस्तारण पाने के लिए अपने-अपने ग्राम पंचायत में जहां मां दुर्गे जी का स्थापना है वहां के आसपास के रोड के दोनों पटरी पर साफ सफाई किया जा रहा है जहां डीह के स्थान है काली का स्थान है वहां पर विशेष स्वच्छता अभियान ग्रामीण सफाई कर्मचारियों द्वारा करते हुए आज दिनांक 24 मार्च 2026 दिन मंगलवार को ग्राम पंचायत मुंडा में स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है गुलाब के विषय में बताया कि जिंदगी की दौड़ में बस इतना सीख लो जीत जाओ तो घमंड मत करना हार जाओ तो हिम्मत मत हारना पर अपने कर्तव्यों का निर्वहन इसी तरह करते रहना स्वच्छता ही हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है आज के साफ सफाई में गुलाब चौरसिया अभय चौहान रागिनी देवी आदि लोग मौजूद रहें।



