आज़मगढ़

ई-रिक्शा चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन से चोरी कर बैटरी बेचने की थी योजना, पुलिस ने वाहन सहित 3 बैटरियां बरामद की

सदभावना/संवाददाता।
आजमगढ़। थाना सिधारी पुलिस ने ई-रिक्शा चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की एक ई-रिक्शा (संख्या यूपी50डीटी 9554) और तीन बैटरियां बरामद की हैं।
पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन सिंह व क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर की सूचना पर होमगार्ड ग्राउंड के पास वन विभाग डिपो के निकट दबिश दी।
इस दौरान श्याम सुन्दर गौड़ उर्फ शिन्टू (32) और मंगरु चौधरी (25) निवासी पल्हनी थाना सिधारी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उन्होंने 20 मार्च की रात अपने एक अन्य साथी सुनील यादव के साथ मिलकर रेलवे स्टेशन आजमगढ़ से ई-रिक्शा चोरी की थी और बैटरियों को अलग-अलग बेचने की योजना बना रहे थे।
पुलिस को देखकर आरोपियों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया गया, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। मामले में थाना सिधारी पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय भेज दिया गया है।
गिरफ्तारी टीम
उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र शर्मा, हेड कांस्टेबल मनोज यादव, कांस्टेबल आदित्य कुमार, कांस्टेबल अंकित सिंह व कांस्टेबल अतुल कुमार राजभर की टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
जनपद पुलिस द्वारा चोरी व अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button