महिला दिवस पर शिक्षा की पहल: महर्षि दत्तात्रेय स्कूल में 110 नए छात्रों का हुआ प्रवेश
विशेष प्रवेश अभियान रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया

सदभावना/संवाददाता।
निजामाबाद (आजमगढ़)।अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर गौसपुर स्थित महर्षि दत्तात्रेय स्कूल द्वारा चलाया गया विशेष प्रवेश अभियान रविवार को सफलतापूर्वक सम्पन्न हो गया। इस अभियान में विद्यालय को बड़ी सफलता मिली और कुल 110 नए विद्यार्थियों का प्रवेश कराया गया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि महिला दिवस को ध्यान में रखते हुए बेटियों की शिक्षा को प्रोत्साहित करने के लिए विशेष पहल की गई थी। बालिकाओं को विशेष सुविधा देने की घोषणा के बाद अभिभावकों में काफी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने अपने बच्चों का नामांकन कराया। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि के लिए निजामाबाद क्षेत्र के सभी अभिभावकों और नागरिकों का आभार व्यक्त किया। प्रबंधन ने कहा कि क्षेत्रवासियों के विश्वास और सहयोग की वजह से ही यह प्रवेश अभियान सफल हो सका।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, हमारा उद्देश्य बच्चों को बेहतर शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य देना है। अभिभावकों का भरोसा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है और इसी के साथ हम आगे भी शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर बेहतर कार्य करते रहेंगे।



