आज़मगढ़

आजमगढ़ में अधिवक्ताओं का हस्ताक्षर अभियान, सुरक्षा अधिनियम की उठी मांग

अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम को लेकर आजमगढ़ में हस्ताक्षर अभियान

आजमगढ़ जिले में अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को दीवानी न्यायालय और कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम विधेयक के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सीआरओ को सौंपा

ऑल इंडिया रूरल बार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश शुक्ल के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

अधिवक्ताओं पर हमलों का मुद्दा उठाया

ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने बाराबंकी के हैदरगढ़ टोलप्लाजा और बलरामपुर में हुए हालिया हमलों का जिक्र करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा व्यवस्था नाकाफी है। न्यायिक कार्य के दौरान अधिवक्ताओं को लगातार खतरा बना हुआ है।

पेंशन और स्वास्थ्य बीमा की भी मांग

एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव अनिल कुमार तिवारी महेश ने कहा कि अब तक एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं हो सका है। उन्होंने बुजुर्ग अधिवक्ताओं के लिए पेंशन और पांच लाख रुपये तक के कैशलेस स्वास्थ्य बीमा की मांग की।

बजट सत्र में राष्ट्रपति तक पहुंचेगी आवाज

एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि देशभर में चल रहे हस्ताक्षर अभियानों की प्रतियां संसद के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रपति को सौंपी जाएंगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने की, जबकि संचालन अधिवक्ता अमित दुबे ने किया।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button