बिजनौर

जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह उर्फ सोनू का जोरदार स्वागत

बिजनौर। नूरपुर ब्लॉक के कुंडा गांव में सदस्यता अभियान व 16 जून को होने वाले राष्ट्रीय चिंतन शिविर को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत की पंचायत का आयोजन किया गया। कार्यकर्ताओं द्वारा  जिलाध्यक्ष सत्यवीर सिंह उर्फ ( सोनू चौधरी )  का जोरदार स्वागत किया गया। पंचायत की अध्यक्षता सत्यवीर सिंह यादव प्रधान  और संचालन युवा ब्लॉक अध्यक्ष नूरपुर मोनू चौधरी  ने किया।   जिला अध्यक्ष सत्यवीर सिंह (सोनू चौधरी) जी ने ब्लॉक अध्यक्ष  से ग्राम ग्राम इकाई बनाने को कहा जनपद के प्रत्येक गांव में ग्राम इकाई बनाई जाएगी और समस्त कार्यकर्ताओं व पदाधिकारी से अधिक से अधिक संख्या में हरिद्वार राष्ट्रीय चिंतन सिविर में चलने का आवाहन किया और साथ ही जिला अध्यक्ष जी ने समस्त किसानों से आवाहन किया अपने क्षेत्र की समस्या लिखित में लेकर अपने – अपने  ब्लॉक अध्यक्ष जी को दें ताकि  आपकी समस्या का समाधान कराया जा सके ब्लॉक स्तर पर समस्या का समाधान नहीं किया जाता है उसके बाद समस्या को तहसील या जिले पर उठाया जाएगा जिले का प्रशासन सोया पड़ा है सभी विभागों में किसानों को बार-बार चक्कर काटने पड़ रहे हैं इस तरीके का व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा जिले में जल्द ही इन बहरे अधिकारियों के कान खोलने का काम भारतीय किसान यूनियन द्वारा किया जाएगा  जल्द ही जनपद में भारतीय किसान यूनियन द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा पंचायत में जिला उपाध्यक्ष चौधरी अंकुर सिंह,  मोनू प्रधान, दीपक तोमर ,युवा तहसील अध्यक्ष मनप्रीत संधू ,नूरपुर ब्लॉक अध्यक्ष अमरपाल सिंह, जिला संगठन मंत्री अशोक धनखड़, जिला सचिव मास्टर देवेंद्र सिंह ,ब्लॉक संरक्षक भोपाल सिंह, मनीष धनकर ,सचिन धनकर, दुष्यंत यादव ,राजेश सैनी ,सुशील शर्मा ,रजनीश अहलावत ,धीर सिंह ,मुकुल चौधरी, तिलकराम खोवे, गोविंद शेरावत आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे |

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button