उत्तर प्रदेशलखनऊ

उप्र में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए प्रवासी करेंगे निवेश

  • प्रवासियों के दल ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात कर रखा प्रस्ताव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए राज्य के प्रवासी यहां निवेश करने की योजना बना रहे हैं। इस संबंध में प्रवासी उत्तरप्रदेशियों का एक दल ने मंगलवार को प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से मुलाकात किया। महाराष्ट्र के पूर्व राज्य मंत्री व प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष अमरजीत मिश्र के नेतृत्व में मिले प्रवासियों के दल ने उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक को शुभकामनाएं दी और निवेश करने की इच्छा रखने वाले प्रवासियों को राज्य सरकार की ओर से सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की।

मुंबई के भाजपा नेता श्री मिश्र ने कहा कि देश और दुनिया में रहने वाले उत्तर प्रदेश के लोग यूपी की स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए निवेश करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी का नाम रोशन हुआ है। लोगों का विश्वास यूपी पर बढ़ा है। इसलिए लोग सेवा भावना के साथ ही अपने प्रदेश का रूप निखारने के लिए आना चाहते हैं।

आईंटी क्षेत्र में आईएनपी टेक्नोलोजी कंपनी ने खूब काम किया है। इसके मालिक मनोज केशव दुबे ने भी उप मुख्यमंत्री श्री पाठक के सामने सूचना प्रौद्योगिकी के विस्तारित क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा जताई। यूके से आए डॉ उधेश्वर सिंह ने प्रवासी भारतीयों में उत्तर प्रदेश की बढ़ती साख पर भी खुशी जताई। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने उद्योग व स्वास्थ्य के क्षेत्र में निवेश करने की इच्छा रखने वाले व्यवसायियों को हर सम्भव सहायता का आश्वासन भी दिया। प्रतिनिधिमंडल में गायक दीपक त्रिपाठी भी शामिल थे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button