उत्तर प्रदेशलखनऊ

पश्चिमी यूपी रूहेलखंड को जोड़ेगा एक्सप्रेस-वे, मिशन-2022 के लिए सियासी राह आसान बनाने की तैयारी में बीजेपी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में गंगा एक्सप्रेस-वे का शिलान्यास करेंगे. ये राज्य का सबसे बड़ा एक्सप्रेस-वे है और जो 2024 में बनकर तैयार होगा. यानी लोकसभा चुनाव से पहले. असल में बीजेपी पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और रूहेलखंड से बुंदेलखंड को अपनी विकास योजनाओं के जरिए साधना चाहती है. लिहाजा पूर्वांचल, बुंदेलखंड के रास्ते शुरू हुआ बीजेपी का अभियान आज रूहेलखंड के रास्ते पश्चिमी उत्तर प्रदेश पहुंचेगे. असल में बीजेपी अपने मिशन -2022 के लिए राह आसान करना चाहती है और वह चुनाव में अपने किए गए विकास कार्यों के जरिए जनता के दरबार में जाना चाहती है.

दरअसल इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी महोबा, झांसी, गोरखपुर में रैली कर चुके हैं. जबकि पिछले दिनों उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उद्घाटन किया था. वहीं वह प्रयागराज और कानपुर भी जाने वाले हैं और वहां पर बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे. हालांकि अभी तक बीजेपी ने पूर्वांचल और बुंदेलखंड में ही फोकस किया था और तीन कृषि बिलों को वापस लेने के बाद बीजेपी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश पर ध्यान देना शुरू कर दिया है. बीजेपी के बड़े नेता लगातार पश्चिमी उत्तर प्रदेश का दौरा कर रहे हैं और वहां पर जाकर बड़े ऐलान कर रहे हैं. लिहाजा बीजेपी गंगा एक्सप्रेस-वे के जरिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ ही रूहेलखंड को साधना चाहती है. इस एक्सप्रेस-वे का एक सिरा मेरठ और दूसरा प्रयागराज में होगा. वहीं इसके मध्य में शाहजहांपुर होगा. जहां पर किसानों की संख्या बहुत ज्यादा है और ये यूपी का बड़ा तराई जिला माना जाता है.

किसानों और कृषि बिलों पर बात कर सकते हैं पीएम

राज्य में बीजेपी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी जुटी है और हाल ही में केन्द्र सरकार ने कृषि कानून वापस ले लिए हैं. वहीं किसान आंदोलन में शाहजहांपुर के बांदा और खुटार के कई नेता सक्रिय थे. वहीं आज की रैली में बड़ी संख्या में किसानों के भी शामिल होने की उम्मीद की जा रही है. लिहाजा पीएम मोदी आज अपनी जनसभा में किसानों के बारे में भी चर्चा कर सकते हैं.

शाहजहांपुर मंडल में विधानसभा 2017 में जीती थी 23 सीटें

अगर बात पिछले विधानसभा चुनाव की करें तो बीजेपी ने इस मंडल में भारी जीत दर्ज की थी और उनसे 23 सीटें जीत कर सबको चौंका दिया था. हालांकि राज्य में बीजेपी ने सहयोगी दलों के साथ मिलकर राज्य में 325 सीटें जीती थी. जबकि इस मंडल में दो सीटें समाजवादी पार्टी को मिली थी. लिहाजा पिछले प्रदर्शन दोहराना बीजेपी के सामने एक ब़ड़ी चुनौती है.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button