उत्तर प्रदेशमेरठ

11 दिसंबर को मेरठ में बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे जेपी नड्डा

मेरठ। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा 11 दिसंबर को मेरठ में पश्चिम उप्र के बूथ अध्यक्षों को संबोधित करेंगे। पार्टी के नेता कार्यक्रम की तैयारी में जुट गए हैं। इस कार्यक्रम के जरिए बूथ अध्यक्षों को चुनावी तैयारियों में जुटने के लिए तैयार करना है। विधानसभा चुनावों की तैयारी को लेकर भाजपा अन्य दलों से आगे चल रही है। संगठन की महत्वपूर्ण कड़ी बूथ अध्यक्षों को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए भाजपा के दिग्गज नेता लगे हुए हैं। 11 दिसंबर को मेरठ के सुभारती विवि में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम उप्र के बूथ अध्यक्षों को संबोधित करने के लिए आ रहे हैं। इस बैठक में मेरठ, सहारनपुर और मुरादाबाद मंडलों के बूथ अध्यक्ष भाग लेंगे। 12 दिसंबर को मेरठ में जेपी नड्डा चुनाव प्रबंधन से जुडे़ नेताओं व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस कार्यक्रम की तैयारी के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह 10 दिसंबर को ही मेरठ आ जाएंगे।

बूथ अध्यक्षों को नई ताकत देने का प्रयास

चुनाव जीतने में बूथ अध्यक्षों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसी तथ्य को ध्यान में रखकर भाजपा अपने बूथ अध्यक्षों को नई ताकत देने के लिए दिग्गज नेताओं के कार्यक्रम रख रही है। इसलिए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पश्चिम उप्र के बूथ अध्यक्षों को संबोधित करने जा रहे हैं।

15 दिसंबर से शुरू होगी भाजपा की विजय रथ यात्रा

भाजपा के क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा ने बताया कि 15 दिसंबर को सहारनपुर से भाजपा की विजय रथ यात्राएं शुरू होगी। इसके बाद ये यात्रा शामली, बागपत, मुजफ्फरनगर होते हुए मेरठ पहुंचेगी। मेरठ से गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, बुलंदशहर, हापुड़ होते हुए रामपुर पहुंचेगी। इसके बाद मुरादाबाद मंडल के अन्य जिलों में जाएगी। यात्रा की तैयारियां अंतिम दौर में पहुंच गई है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button