उत्तर प्रदेशलखनऊ

मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह से पहले चला वृहद स्वच्छता अभियान

लखनऊ। अटल बिहारी बाजपेयी अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम (इकाना) में 25 मार्च को होने जा रहे मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह से पहले मंगलवार को नगर निगम की ओर से वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। लखनऊ से सुल्तानपुर मार्ग पर शहीद पथ के किनारे बने विशालकाय इकाना स्टेडियम में सुबह सात बजे नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का पहुंचना हुआ। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की टीम सम्पूर्ण स्टेडियम के स्वच्छता कार्य में जुटी। स्वच्छता कार्य को शुरु करते हुए कर्मचारियों ने एक—एक कुर्सी को कपड़े से साफ कर चमका दिया।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए प्रवेश द्वार से लेकर बाहर निकलने वाले रास्तों पर सैनिटाइजेशन का कार्य कराया गया। सैनिटाइजेशन के लिए स्थानीय कर्मचारियों की भी मदद ली गयी। इस दौरान स्टेडियम के किसी भी कोने को छोड़ा नहीं जा रहा। हर एक कोने में सैनिटाइजेशन कार्य हो रहा।

खुबसुरती के लिए पहचाने जाने वाले इकाना स्टेडियम में नगर निगम कर्मचारियों ने जमकर झाड़ू चलायी और कूड़ा एकत्रित कर वाहन से बाहर भेजा। मच्छरों की समस्या को देखते हुए फॉगिंग भी कराया गया है। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश, नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, अपर नगर आयुक्त पंकज सिंह और अन्य प्रमुख अधिकारीगण इकाना स्टेडियम से जुड़ें व्यवस्था की प्रत्येक गतिविधि पर नजर बनाये रखे हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button