उत्तर प्रदेशलखनऊ

लखनऊ में हुआ मांओं का सम्मान

  • मॉम्स ऑफ इंडिया के वार्षिक समारोह में प्रदेश भर की महिलाओं ने लिया हिस्सा

लखनऊ। एमओआई यानी मॉम्स ऑफ इंडिया ने अपना छठा वार्षिक समारोह गोमतीनगर मे मनाया गया। इस समारोह की मुख्य अतिथि मॉम्स ऑफ इंडिया की संस्थापक इरम सईद रहीं। समारोह का आयोजन गोमतीनगर में वेव मॉल के सेंचुरियन होटल में सम्पन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ करते हुए संगठन संस्थापक इरम सईद ने कहाकि आज की महिला निर्भर नहीं हैं। वह हर मामले में आत्मनिर्भर और स्वतंत्र हैं और पुरुषों के बराबर सब कुछ करने में सक्षम भी हैं। हमें माओं का सम्मान जेंडर के कारण नहीं, बल्कि स्वयं की पहचान के लिए करना होगा।

हमें यह स्वीकार करना होगा कि घर और समाज की बेहतरी के लिए पुरुष और महिला दोनों समान रूप से योगदान करते हैं। यह जीवन को लाने वाली महिला है। हर महिला विशेष होती है, चाहे वह घर पर हो या ऑफिस में। ऐसी महिलाओं के सम्मान में हम यानी मॉम्स ऑफ इंडिया ये जश्न मना रहे हैं। जैसा कि आपको मालूम है कि मॉम्स ऑफ इंडिया नाम का संगठन मां को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम करता है। खासतौर पर यह संगठन उन माओं की विशेष सहायता करता है जो मां और पिता दोनों की भूमिका निभाती हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button