उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

लखनऊ में PM Modi की मेगा रैली की तैयारी, BJP का 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का प्लान

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा के चुनाव हैं. चुनाव से पहले बीजेपी जनता को लुभाने की कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. इसलिए बीजेपी अगले साल जनवरी के दूसरे हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मेगा रैली कराने की तैयारियों में जुट गई है. ये रैली राजधानी लखनऊ में होगी.

9, 10 या 11 जनवरी को रैली कर सकते हैं पीएम मोदी

जानकारी मिली है कि बीजेपी लखनऊ में होने वाली पीएम मोदी की मेगा रैली के लिए 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाने का प्लान बना रही है. ये रैली उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव की आचार संहिता लगने से पहले होगी. सूत्रों के मुताबिक, 9, 10 या 11 जनवरी को पीएम मोदी लखनऊ में रैली कर सकते हैं.

ये रैली पीएम मोदी की अबतक की सबसे बड़ी रैली होगी

कहा जा रहा है कि ये रैली पीएम मोदी की अबतक की सबसे बड़ी रैली होगी. यूपी बीजेपी की 19 दिसंबर से शुरू हो रही है 6 क्षेत्रों में यात्राओं का समापन इसी दिन राजधानी लखनऊ में होगा. इस रैली को बीजेपी लखनऊ के डिफेंस एक्सपो मैदान में कराने की तैयारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक़, गुरुवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक में इस रैली की रूपरेखा भी तय की गई है.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button