उत्तर प्रदेशलखनऊसियासत-ए-यूपी

प्रियंका का आरोप: मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकाउंट भी हैक किये जा रहे हैं

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की योगी सरकार पर फ ोन टेपिंग कराने का आरोप लगाने के दो दिन बाद अब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकांउट हैक कराने का आरोप लगाया है। वाड्रा ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि उनके बच्चों के इंस्टाग्राम अकांउट हैक किये जा रहे हैं। वाड्रा, आगामी विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस की प्रभारी भी हैं।

चुनावी तैयारियों के क्रम में कांग्रेस के उम्मीदवारों के चयन को लेकर यहां स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद वाड्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में सरकार पर उनके परिवार की निजता भंग करने का सनसनीखेज आरोप लगाया। उल्लेखनीय है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी रविवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि योगी सरकार उनके करीबियों के फ ोन कॉल की रिकार्डिंग करा रही है।

इतना ही नहीं उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर रिकार्ड की गयी फ ोन कॉल को खुद सुनने का भी आरोप मढ़ दिया। अखिलेश के आरोप पर वाड्रा ने प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये कहा कि फ ोन टेपिंग तो छोडिय़े, ये मेरे बच्चों के इंस्टाग्राम अकांउट तक हैंक करा रहे हैं। सरकार के पास क्या अब कोई और काम नहीं बचा है। वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा आज प्रयागराज में महिला सशक्तिकरण को लेकर जारी की गयी राशि को चुनावी घोषाण मात्र बताते हुये कहा कि महिलाओं को जागरुक करने के लिये कांग्रेस के लडक़ी हूं लड़ सकती हूं अभियान से डर कर प्रधानमंत्री ने ये घोषणायें की हैं।

वाड्रा ने कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में ‘लडक़ी हूं लड़ सकती हूं’ का नारा दिया। इससे महिलायें जाग गयी हैं और कह रही हैं कि मेरा हक दो। इसलिये आज मोदी जी को भी झुकना पड़ा। उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुये कहा कि उत्तर प्रदेश की महिलाओं, मैंने आपसे क्या कहा था कि अपनी शक्ति को पहचानो। आपकी शक्ति के सामने आज प्रधानमंत्री झुक गये हैं। वे समझ गये है कि महिलायें खड़ी हो रही है। वरना मोदी ने पिछले पांच सालों में ये घोषणायें क्यों नहीं की। उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में आज मोदी ने उत्तर प्रदेश में महिलाओं द्वारा संचालित 1.60 लाख स्वयं सहायता समूहों एक हजार करोड़ रुपये की राशि जारी करते हुये महिला सशक्तिकरण से जुड़ी अन्य योजनाओं को शुरु किया।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button