उत्तर प्रदेशमहोबा

भाजपा शासन में बुन्देलखण्ड लिख रहा विकास की नई कहानी : सुधीर गुप्ता

महोबा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के मद्देनजर भाजपा नेताओं का लगातार जनसम्पर्क व संगठन प्रबंधन एवं समीक्षा जारी है। इसी क्रम में भाजपा के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं यूपी के चुनाव सह प्रभारी सांसद सुधीर गुप्ता महोबा पहुंचे, उनके द्वारा महोबा पहुंचकर सदर विधानसभा एवं चरखारी विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ संगठन बैठक की। कहा कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम से प्रदेश में एक बार पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने की। चुनाव सह प्रभारी ने मंडल अध्यक्ष एवं प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं प्रभारियों की बैठक में बताया कि भाजपा के शासन में बुंदेलखंड क्षेत्र तरक्की कर रहा है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे, महोबा को टूरिज्म हब, डिफेंस कॉरिडोर, अर्जुन सहायक परियोजना, केन बेतवा लिंक प्रोजेक्ट आदि योजनाओं से बुंदेलखंड के विकास को नई गति मिली है। जिला प्रभारी रामनरेश तिवारी ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुधीर सिंह, सदर विधायक राकेश गोस्वामी, जिला पंचायत अध्यक्ष जयप्रकाश अनुरागी, चेयरमैन प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। चरखारी विधानसभा बैठक में विधानसभा प्रभारी सुनील पाठक, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गंगा चरण राजपूत एवं कमलेश सक्सेना, मंडल अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह मौजूद रहे।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button