अन्यदेश

ओमीक्रोन : तत्काल स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाए दुनिया

दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र के सात देशों में कोविड-19 के नए ओमीक्रोन स्वरूप की पुष्टि होने पर डब्ल्यूएचओ ने शनिवार को इसे फैलने से रोकने के लिए जन स्वास्थ्य सुविधाओं एवं सामाजिक उपाय तत्काल बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। डब्ल्यूएचओ दक्षिण-पूर्व एशिया क्षेत्र की क्षेत्रीय निदेशक पूनम खेत्रपाल सिंह ने कहा कि देश ठोस स्वास्थ्य एवं सामाजिक उपायों से ओमीक्रोन को फैलने से रोक सकते हैं। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘हमारा ध्यान सबसे अधिक जोखिम वाले लोगों की सुरक्षा पर केंद्रित रहना चाहिए।’

उन्होंने कहा, हालांकि, ओमीक्रोन से गंभीर रूप से बीमार पड़ने को लेकर उपलब्ध आंकड़े सीमित हैं। डब्ल्यूएचओ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें आगामी हफ्तों में और सूचना मिलने की संभावना है। ओमीक्रोन को हल्का मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।’’ उन्होंने कहा कि अगर इससे ज्यादा गंभीर रूप से बीमार नहीं पड़ते, तब भी बड़ी संख्या में मामले एक बार फिर स्वास्थ्य पण्राली पर बोझ डाल सकते हैं।

तेलंगाना में 12 नए केस :

भारत में ओमीक्रोन से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या शनिवार को 143 हो गई है। तेलंगाना से 12, कर्नाटक से छह, केरल से चार मामले आए जबकि महाराष्ट्र में आठ और मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई। केंद्र और राज्य के अधिकारियों के अनुसार, अब तक 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में महाराष्ट्र (48), दिल्ली (22), राजस्थान (17) और कर्नाटक (14), तेलंगाना (20), गुजरात (7), केरल (11), आंध्र प्रदेश (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) और पश्चिम बंगाल (1) में ओमीक्रोन के मामले आए हैं।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button