देशसियासत-ए-यूपी

मोदी-योगी युग में उत्तर प्रदेश दंगे, दबंगों से हुई मुक्त: नकवी

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि मोदी- योग़ी युग में उत्तर प्रदेश दंगे और दबंगों से मुक्त तथा सुरक्षा-सुशासन से युक्त है। नकवी ने रविवार को यहाँ पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उत्तर प्रदेश आज दंगे और दबंगों से मुक्त, सुरक्षा-सुशासन से युक्त है। ‘कट, कमीशन, करप्शन की विरासत’ और ‘दंगों और दबंगों की सियासत’ पर मोदी और योगी युग ने विराम लगा दिया है।

उन्होंने कहा कि बलवाई, बाहुबली, बेईमानी(3बी) के ‘बकैती ब्रदरहुड’ में बौखलाहट स्वाभाविक है, क्योंकि जो ‘3बी’ उनकी सरकार में सिकंदर था, वह योगी सरकार में अन्दर है। नकवी ने कहा कि ‘परिवार तन्त्र की भक्ति’ वालों की सत्ता की लालच, ‘3बी’ की सुरक्षा और समृद्धि के संकल्प से भरपूर है। नकवी ने कहा कि मोदी और योगी युग ‘इकबाल, इंसाफ और ईमान’ का युग है जहां समावेशी विकास, सर्वस्पर्शी सशक्तिकरण, देश की सुरक्षा, समृद्धि प्राथमिकता है। (वार्ता)

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button