देश

नए साल पर किसानों को पीएम मोदी का तोहफा, जारी होगी प्रधानमंत्री किसान योजना की अगली किस्त

नई दिल्ली। देश भर के 11 करोड़ से अधिक किसानों को नए साल के उपहार के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली जनवरी को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (पीएम-किसान) की अगली किस्त जारी करेंगे। एक रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई। योजना के तहत पात्र लाभार्थी किसानों को प्रति वर्ष 6,000 रुपए का वित्तीय लाभ दिया जाता है, जो कि 2,000 रुपए की तीन समान किस्तों में मिलेगा। पीएम किसान योजना के तहत 11.60 करोड़ से अधिक किसानों को विभिन्न किश्तों के माध्यम से लगभग 1.60 लाख करोड़ रुपए का वित्तीय लाभ दिया जा चुका है।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी किसानों की आय दोगुनी करने को लेकर किसान उत्पादक संगठन (एफपीओ) को इक्विटी अनुदान भी जारी करेंगे। केंद्र ने 6,865 करोड़ रुपए के कुल बजटीय परिव्यय के साथ 2027-28 तक 10,000 नए एफपीओ बनाने और बढ़ावा देने के लिए 10,000 किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन और संवर्धन की केंद्रीय क्षेत्र की योजना को मंजूरी दी और लांच किया। मोदी पहली जनवरी को दोपहर 12 बजे इस योजना के तहत किस्त जारी करेंगे तथा किसान उत्पादक संगठनों को इक्विटी अनुदान भी जारी किया जाएगा। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने किसानों से प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया है।

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button