देश

कल से खुल जाएंगे छठी से लेकर 12वीं तक के छात्रों के लिए स्कूल, सरकार ने जारी किया आदेश

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में कमीशन फॉर एयर क्‍वालिटी मैनेजमेंट (CAQM) ने शनिवार यानि 18 दिसंबर से छठी क्साल से लेकर उसके ऊपर की सभी क्लासों के लिए स्कूल (Delhi School Reopen) खोलने की अनुमति दे दी है. कल से सभी कॉलेजों, शैक्षणिक संस्थानों, कौशल विकास और प्रशिक्षण संस्थानों सहित अन्य शिक्षण संस्थानों में फ‍िज‍िकल क्‍लास शुरू हो जाएंगी. इसी के ही साथ क्लास 5वीं तक के स्कूल 27 दिसंबर से खोलने की अनुमति दी गई है. CAQM की मंजूरी से बाद दिल्ली सरकार ने भी आदेश जारी कर दिया है.

दिल्ली में प्रदूषण के कारण राज्य सरकार ने स्कूल को बंद करने का फैसला किया था. पिछले कुछ दिनों से प्रदूषण में तो कमी आई थी लेकिन कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रॉन के बढ़ते मामले टेंशन दे रहे थे. आयोग को बड़ी संख्या में अनुरोध मिले थे. इसमें स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को तत्काल प्रभाव से खोलने की अनिवार्य आवश्यकता का तर्क दिया गया था. जिस के बाद दिल्ली के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के ‘गंभीर’ से ‘बहुत खराब’ श्रेणी में सुधार के मद्देनजर आयोग ने अपने निर्देश संख्या 50 के माध्यम से एनसीआर और जीएनसीटीडी की राज्य सरकारों को दोबारा अनुमति देने का निर्देश दिया है.

सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद बंद हुए थे स्कूल

मालूम हो कि 2 दिसंबर को वायु प्रदूषण को लेकर हुई सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद दिल्ली सरकार ने अगले आदेश तक स्कूलों को बंद करने का ऐलान कर दिया था. दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण की स्थिति को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी करने के साथ स्कूलों को खोलने पर सवाल उठाए थे. जिसके बाद दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के कुछ देर बाद ही स्कूलों को अगले आदेश तक बंद करने का ऐलान कर दिया था, वो आदेश अभी तक जारी था.

विपक्ष नहीं जो बेवजह निंदा करें

मुख्य न्यायाधीश ने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा था कि छोटे बच्चे स्कूल जा रहे हैं. कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करा रहे हैं और बच्चों को स्कूल भेजा जा रहा है. इस टिप्पणी पर दिल्ली सरकार का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी के दो मिनट मांगने पर एनवी रमना ने कहा कि हम विपक्ष नहीं हैं. जो बेवजह आपकी निंदा करें. हमें बस लोगों की चिंता है.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button